कांग्रेस नेता की सभा में बिरयानी को लेकर जमकर चले लात-घूंसे, फिर डंडों से की मारपीट
Muzafarnagar news, मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी की चुनावी सभा में उस समय बवाल हो गया। सभा में पहुंचे लोग कार्यक्रम खत्म होने के बाद पास में ही पूर्व विधायक के मकान में बने खाने की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते खाने पर छीना-झपटी और मारपीट शुरू हो गई। जिसमें बिरयानी खाने को लेकर लोगों में घंटों तक हंगामा और मारपीट होती रही। लगभग आधा घंटा बाद मौके पर पुलिस के पहुंचने से भगदड़ मच गई। इस दौरान काफी लोग घायल हो गए।

कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन की सभा में हंगामा
दरअसल मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना ककरौली क्षेत्र के गांव टंडहेड़ा का है। जहां बसपा से कांग्रेस में आए मीरापुर क्षेत्र के पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी द्वारा बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के लिए एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया था।

बिरयानी पर टूट पड़े लोग
आपको बता दें कि जनपद मुजफ्फरनगर की पुरकाजी विधानसभा और मीरापुर विधानसभा सीट बिजनौर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है जिसके चलते कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के प्रयासों से ही यहां के पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी ने बसपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। शनिवार को चुनाव को लेकर मौलाना जमील अहमद के आवास पर ही कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया था। इसमें भारी भीड़ भी मौजूद थी।

जमकर चले लाल-घूंसे
देखने वाली बात यह है कि चुनाव आयोग के प्रतिबंध के बावजूद भी यहां वोटर्स को लुभाने के लिए खाने का भी प्रबंध किया गया था और सभा समाप्त होने के बाद भीड़ खाने की ओर दौड़ पड़ी। जिसमें बिरयानी खाने को लेकर पहले तो कार्यकर्ताओं में छीना झपटी हुई फिर धक्का-मुक्की और फिर मारपीट उसके बाद लाठी-डंडे चल पड़े। मगर इस बीच कोई भी बीच-बचाव करने वाला नहीं आया। यही नहीं हंगामा मारपीट के बाद कार्यक्रम में आए नेता भी अपने-अपने वाहन लेकर फरार हो गये। इस बवाल पर कोई कांग्रेस नेता बोलने को तैयार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications