गंगनहर में गिरी कार में मिली थीं तीन लाशें, पुलिस जांच में हादसा निकला ट्रिपल मर्डर
Muzaffarnagar news, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बीते दिनों गंग नहर में कार से तीन शव बरामद हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की तो हादसा ट्रिपल मर्डर निकला। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इनके चार साथी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

गंग नहर में पड़ी मिली थी स्कॉर्पियो कार
दरअसल, मामला खतौली कोतवाली क्षेत्र का है, जहां बीती 17 अप्रैल को गंग नहर से एक स्कॉर्पियो कार बरामद की गई थी। कार से तीन युवकों के शव बरामद किए गए थे। तीनों मृतक युवक सोनीपत हरियाणा के रहने वाले थे। कार और घटना स्थल पर मिले कुछ सुराग मामले में संदेह पैदा कर रहे थे। पुलिस ने जब गहनता से जांच-पड़ताल की तो मामला ट्रिपल मर्डर का निकला।

पुरानी रंजिश में ट्रिपल मर्डर
पुलिस ने इस तिहरे हत्याकांड के पांच आरोपियों हामिद उर्फ गाली, जितेन्द्र उर्फ जीतू, सतपाल, नवीन और जितेन्द्र उर्फ सीटू को गिरफ्तार कर लिया है। इनके चार अन्य साथी अभी भी फरार हैं। एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि पुरानी रंजिश की वजह से घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपियों ने तीनों युवकों की पहले एक ट्यूबवेल की होद में डुबोकर हत्या की। इसके बाद शवों को कार में रखकर गंग नहर में फेंक दिया गया था, ताकि पूरा मामला सड़क हादसा लगे। अब इसी मामले में पुलिस ने सोमवार को तिहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications