बीवी मिली खर्चीली, Love Marriage के 7 महीने में उतरा 'प्यार का नशा', कर डाला टुकड़े-टुकड़े, गिरफ्तार

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से पति की हैवानियत का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर जनपद में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और हत्या करने के बाद उसकी लाश को कई टुकड़ों में काट दिया।

पत्नी की लाश को टुकड़े-टुकड़े करने के बाद उसने बोरी में भरकर नदी में फेंक दिया। लाश कुछ दूर जाने के बाद नदी में तैर रही जलकुंभी में फस गई। उसके बाद वह उसे जलकुंभी से छुड़ा रहा था इसी दौरान लोगों की निगाह उस पर पड़ गई।

muzaffarnagar-news-the-intoxication-of-love-wore-off-within-7-months-of-love-marriage

उसके बाद लोगों द्वारा उसके ऊपर शक हुआ। लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया पत्नी की हत्या करने के बाद लाश ठिकाने लगाने के लिए उसने बोरे में भरकर नदी में फेंकी थी।

7 महीने पहले किया था लव मैरिज
यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के न्याजुपुरा का है। बताया जा रहा है कि यहां पर अरबाज नामक एक शख्स रहता है। अरबाज ने 7 महीने पहले उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली चाहत मलिक से लव मैरिज की थी।

लव मैरिज के दौरान उसने अपने घर वालों को अपनी और चाहत की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। आरोपी अरबाज ने पुलिस को बताया कि घर वालों के डर से वह मकान बदलकर अलग-अलग स्थान पर पत्नी के साथ रहता था।

फालतू के खर्चे से था परेशान
पुलिस की पूछताछ में आरोपी अरबाज द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी चाहत मलिक बहुत रुपए खर्च करती थी। वह मेहनत से कमाई करता था और अपनी पत्नी को फालतू खर्च करने से मना करता था लेकिन वह नहीं मानती थी।

पत्नी के फालतू खर्च से तंग आकर अरबाज ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने पुलिस को बताया कि 1 दिन उसका दोस्त शाहरुख उसके घर आया तो उसने अपने दोस्त से पत्नी की पूरी करतूत बताई।

दोस्त के सामने चाकू से रेत दी गर्दन
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोस्त शाहरुख को उसने एक दिन अपने घर बुलाया। बुलाने के बाद पत्नी के साथ बैठकर उसने कुछ देर बात किया। इसी बीच उसने अपनी पत्नी का गर्दन पकड़ कर उसे गिरा दिया।

जमीन पर गिरने के बाद उसके दोस्त शाहरुख ने उसका पैर पकड़ लिया उसके बाद अरबाज ने चाकू से पत्नी का गला राते दिया। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए उसने पत्नी के लाश के टुकड़े-टुकड़े किए और बोर में भरकर काली नदी में फेंक दिया।

फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपी अरबाज़ को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन उसका दोस्त शाहरुख अभी भी फरार है। इस बारे में कोतवाली प्रभारी अक्षय शर्मा द्वारा बताया गया कि हत्या में प्रयुक्त चाकू और बाइक बरामद कर ली गई है। दूसरी अभियुक्त की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+