पत्नी ने संबंध बनाने से मना किया तो पति ने कर दी हत्या, फिर तीन बच्चों को गंग नहर में फेंका

मुजफ्फरनगर, मई 27: दिल दहला देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से सामने आई है, जिस सुनकर आप भी हिल जाएंगे। दरअसल, यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पूछताछ में पप्पू जो बात पुलिस को बताई उससे सुनकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। दरअसल, पप्पू ने पत्नी की हत्या के बाद अपने तीन बच्चों को जिंदा गंग नहर में फेंक दिया। हालांकि, पुलिस गंगनहर में बच्चों को तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

Muzaffarnagar News: Husband throws three children in canal after life lost his wife

क्या है पूरा मामला
ये मामला मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र के बसेड़ी गांव का है। गांव निवासी पप्पू ने मंगलवार 25 मई की सुबह अपनी पत्नी डोली (35) कि सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या करने के बाद पप्पू अपने तीनों बच्चों बेटी सानिया (5), बेटे वंश (3) और बेटी हर्षिता (डेढ़) को लेकर फरार हो गया था। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, मृतक डोली के पिता ओमवीर की तहरीर पप्पू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई थी।

पूछताछ में किया सनसनीखेज खुलासा
26 मई को पुलिस ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आए पप्पू ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी पिछले 15 दिन से शारीरिक संबंध नहीं बना रही थी। रात में ही निर्णय लिया कि सुबह बात नहीं मानेगी तो इसकी हत्या कर देगा। वही हुआ सुबह पत्नी ने पास आने से मना किया तो गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद वह बच्चों संग नहर पटरी पर पहुंचा। उसे यह लगा कि पत्नी के बाद इन बच्चों को कौन पालेगा। इसी बात को लेकर उसने तीनों बच्चों सानिया, वंश और हर्षिता को जिंदा नहर में फेंक दिया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी सूचना
घटना के बारे में पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया था। इसके बाद पुलिस ने पप्पू को गिरफ्तार करते हुए नहर में बच्चों के शव की तलाश शुरू कराई। हालांकि अब तक बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ करने के अलावा पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए तमंचे की तलाश भी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+