मुजफ्फरनगर: पूर्व प्रधान मांगेराम की गोलियों से भूनकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर, 15 जुलाई: खबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले है। यहां पूर्व प्रधान मांगेराम की गोलियों से भून कर हत्या कर कर दी गई। इतना ही नहीं, हत्यारोपियों ने शव पर पेट्रोल डालकर जलाने का भी प्रयास किया। हालांकि, गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहे किसान मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। ग्रामीणों का अपनी तरफ आता देख हत्यारोपी फरार हो गए।

वहीं, घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। यह वारदात मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ कोतवाली क्षेत्र के अहरोड़ा गांव की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, अहरोड़ा गांव के पूर्व प्रधान मांगेराम (50) गुरुवार सुबह प्रात करीब 7:00 बजे बाइक लेकर अपने खेतों पर गया था।
वहीं, पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने तीन गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शरीर पर पेट्रोल जला कर शव को जलाने का प्रयास किया। हालांकि, गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहे किसान मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। ग्रामीणों का अपनी तरफ आता देख हत्यारोपी घटना स्थल से फरार हो गए। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।
इस वारदात के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मृतक पूर्व प्रधान 25 साल पहले हुए बिल्लू हत्याकांड में जेल गया था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को जांच में शामिल कर पड़ताल में लगी है। एक महिला को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस कार्रवाई में लगी है।












Click it and Unblock the Notifications