'अब मिलकर खाएंगे कलाकंद', खतौली में मदन भैया की जीत के बाद जयंत चौधरी और चंद्रशेखर के बीच हुई ये डील
मुजफ्फरनगर में खतौली सीट पर हुए उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया ने बड़ी जीत हासिल की है।

khatauli byelection results 2022 : मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा के उपचुनाव में सपा-रालोद और आसपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने बड़ी जीत हासिल की है। इस सीट पर जीत के बाद रालोद प्रमुख जयंत सिंह गदगद हैं। उन्होंने इसे अच्छा संकेत बताते हुए आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश में गठबंधन की जीत के लिए बधाई देते हुए कलाकंद खिलाने का न्यौता दिया है। चंद्रशेखर ने कहा कि साथ मिलकर ही खांएगे।
जयंत चौधरी ने कहा- मेरे तरफ़ से कलाकंद बकाया है
खतौली सीट पर मदन भैया की जीत के बाद जयंत सिंह ने चंद्रशेखर को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा, ''@BhimArmyChief को उत्तर प्रदेश में गठबंधन की जीत के लिए मेरे तरफ़ से कलाकंद बकाया है!'' चंद्रशेखर में जवाब में लिखा, ''बिल्कुल @jayantrld भाई, कलाकंद तो बक़ाया है, लेकिन अब साथ मिलकर ही खाएंगे।''
जीत का जश्न नहीं मनाऊंंगा : जयंत चौधरी
इसके अलावा जयंत चौधरी ने एक अन्य ट्वीट में जश्न न मनाने की भी बात कही है। जयंत ने ट्वीट में लिखा, ''खतौली और मैनपुरी में जिस तरह सबका साथ मिला बहुत ख़ुशी हुई और ये सर्व समाज में समरसता के अच्छे संकेत हैं! रामपुर में लोकतांत्रिक मूल्यों का जिस तरह गला घोटा गया है उससे आहत हूं। जीत का जश्न नहीं मनाऊंगा!''
चंद्रशेखर ने कहा - जनता ने दिया तोहफा
चंद्रशेखर आजाद ने भी एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ''मैंने खतौली की जनता से अपने जन्मदिन का तोहफ़ा मांगा था। खतौली की जनता ने मदन भैय्या को जिताकर वह तोहफा मुझे दे दिया है। आपके प्यार और समर्थन से हम इसी तरह भाईचारे को क़ायम रखकर सदैव नफरत को हराते रहेंगे। यूपी में गठबंधन की जीत पर सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई और मंगलकामनाएं।''
बता दें, खतौली उपचुनाव में सपा और रालोद गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया चुनाव जीत गए हैं। मदन भैया ने बीजेपी उम्मीदवार राजकुमारी सैनी को 22,165 वोटों से हराया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications