Khatauli Bypoll Results 2022: खतौली उपचुनाव में SP-RLD प्रत्याशी की जीत, मदन भैया ने राजकुमारी सैनी को हराया

Khatauli Bypoll Results 2022: इन उपचुनावों के लिए पिछली पांच दिसंबर को मतदान हुआ था।

Khatauli Bypoll Results 2022 BJP Rajkumari Saini RLD Madan Bhaiya

Khatauli Bypoll Results 2022: उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी-रालोद प्रत्याशी मदन भैया चुनाव जीत गए हैं। रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने बीजेपी उम्मीदवार राजकुमारी सैनी को 22,165 वोटों से हरा दिया है।

कौन हैं मदन भैया ?

मदन भैया का जन्म बागपत के जावली गांव में हुआ था। मदन सिंह कसाना छात्र जीवन में ही एक दबंग छवि वाले व्यक्ति बन गए थे। साल 1989 में मदन भैया ने जेल में रहते हुए अपना पहला चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें हार मिली, लेकिन दूसरा स्थान पाकर सभी को चौंका दिया। साल 1991 का चुनाव भी उन्होंने जनता दल के टिकट पर जेल से ही लड़ा और लोकदल के कैंडिडेट को बुरी तरह हरा दिया। साल 1993 में वह सपा के टिकट पर लड़े और फिर जीत दर्ज की।

मदन भैया साल 1996 में बीजेपी कैंडिडेट से चुनाव हार गए, लेकिन इसके बाद 2002 के चुनावों में दोबारा अपनी सीट पा ली। 2007 में एक बार फिर जीते। यह विधानसभा चुनाव में उनकी आखिरी जीत रही। साल 2012 में परिसीमन में खेकड़ा सीट समाप्त कर दी गई और लोनी सीट अस्तित्व में आई। 2012 में इस लोनी सीट से मदन भैया को पहले बसपा प्रत्याशी जाकिर अली ने हराया। फिर 2017 और 2022 में बीजेपी के नंद किशोर गुर्जर ने मदन भैया को हरा दिया।

कौन हैं राजकुमारी सैनी ?

राजकुमारी सैनी निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी की पत्नी है, जिन्हें बीजेपी ने खतौली सीट से उम्मीदवार बनाया। 48 वर्षीय राजकुमार सैनी का जन्म जानसठ तहसील के खलवाड़ा गांव में हुआ था। राजकुमारी सैनी 5वीं तक पढ़ी हैं। वह गांव कवाल की 2005 से 2010 तक प्रधान रह चुकी हैं। उन्होंने भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष का पद भी कई माह तक संभाला था। लेकिन, पिछले काफी समय से राजकुमारी सैनी सक्रिय राजनीति से काफी दूर थीं। विक्रम सैनी की सदस्यता चले जाने के बाद एक बार फिर राजकुमारी सक्रिय राजनीति में वापस लौटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+