Karwa Chauth 2022 Mehndi: विश्व हिंदू परिषद ने मुजफ्फरनगर में खुलवाएं 13 मेहंदी सेंटर, महिलाओं को दी यह सलाह

Karwa Chauth 2022 Mehndi: विश्व हिंदू परिषद ने मुजफ्फरनगर में खुलवाएं 13 मेहंदी सेंटर, महिलाओं को दी यह सलाह

Karwa Chauth 2022 Mehndi Designs: करवा चौथ (Karwa Chauth ) का व्रत 13 अक्टूबर को है, जिसे लेकर महिलाएं में काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। करवा चौथ (Karwa Chauth ) से पहले बाजारों में भारी भीड़ देखनों को मिल रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले में विश्व हिंदू परिषद ने मुस्लिम युवकों द्वारा हिंदू बहू बेटियों के हाथों में लगाई जाने वाली मेहंदी का विरोध किया है। साथ ही, 13 मेहंदी सेंटर खुलवाएं है, जहां पर हिंदू बहू-बेटियां आकर अपने हाथों में हिंदू युवतियों से मेहंदी लगवा सकेंगी।

Karwa Chauth 2022 Mehndi Designs: Vishwa Hindu Parishad opens 13 Mehndi Centers in Muzaffarnagar

करवा चौथ के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लट्ठ पूजन किया। यह लट्ठ पूजन हिंदू युवतियों और महिलाओं की दूसरे धर्म के युवाओं से रक्षा करने के लिए किया गया। जानकारी के मुताबिक, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं जिलाध्यक्ष लोकेश सैनी ने पुरानी तहसील मार्केट स्थित कार्यालय पर मंगलवार 11 अक्टूबर को सबसे पहले लठों पर हल्दी-कुमकुम से तिलक लगाकर उन्हें कलावा बांधा। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम युवकों द्वारा हिंदू बहू बेटियों के हाथों में लगाई जाने वाली मेहंदी का विरोध किया है।

इसके साथ ही, विश्व हिंदू परिषद ने मुजफ्फरनगर जिले में करवा चौथ के मौके पर 13 मेहंदी सेंटर बनवाए। ताकि, हिंदू महिलाएं अपने हाथों में हिंदुओं द्वारा ही मेहंदी लगवा सकें। हिंदू संगठनों का आरोप है कि मुस्लिम युवक मेहंदी लगाने के नाम पर हिंदू बहू-बेटियों को बहला-फुसलाकर लव जिहाद की ओर खींचते हैं। यही वजह है कि मंगलवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय पर लठ पूजन कर ऐसे मुस्लिम युवकों को खुली चेतावनी दी है। कहा कि अगर बाजार में कहीं भी वह हिंदू बहू-बेटियों के हाथों में मेहंदी लगाते हुए पाए गए, तो उन्हें वीएचपी बखूबी सबक सिखाएगी।

इस बार वीएचपी और बजरंग दल ने पहला प्रयास किया है कि हमारी ही बच्चियां मेहंदी लगाएं और हमारा पैसा हमारे ही समाज में रहे। इससे इन विधर्मियों की आर्थिक रूप से कमर टूटेगी और हमारी बच्चियों का जो धर्म परिवर्तन और पलायन हो रहा है उससे निजात मिलेगी। ललित माहेश्वरी ने बताया कि लव जिहाद की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, इससे पूरा समाज चिंतित है। लव जिहाद को रोकना ही हमारा लक्ष्य है। इसलिए इसकी पहल बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+