मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने दो बच्चों समेत चार लोगों को रौंदा
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसा मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के अनुसार, चरथावल थाना क्षेत्र के निरधना गांव निवासी शाहनवाज एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। शादी समारोह से वापस लौट रहा था तभी तरन्नुम और उसके दोनों बच्चे हमजा व रिहान ने शाहनवाज से लिफ्ट मांगी। पुलिस की मानें तो शाहनवाज बाईपास से होकर अपने घर चरथावल थाना क्षेत्र के गांव निर्धना वापस जा रहा था। तभी तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
टक्कर लगने से बाइक सवार शाहनवाज, महिला तरन्नुम और तरन्नुम के दोनों बच्चो की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली शाहपुर थाना पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे गए। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मीरापुर पुलिस चौकी के पास बाइक सवार चार लोगों को मौके पर ही मौत हो गई है। जो चरथावल थाना क्षेत्र के गांव निर्धना के रहने वाले है।
ये भी पढ़ें:- मुजफ्फरनगर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications