जिस भाई को एक दिन पहले ही बांधी थी राखी, उसी ने अगले दिन रेत डाला गला

मुजफ्फरनगर। जिस बहन ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया था, उसी भाई ने शक के चलते अपनी बहन की गला रेत कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी मच गई। वहीं, हत्या करने के बाद युवक ने खुद को मंसूरपुर थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, पिता ने बेटे के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

माता-पिता गए थे खेत पर

माता-पिता गए थे खेत पर

जानकारी के मुताबिक, वारदात मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के जड़ौदा गांव की है। थाना प्रभारी मनोज कुमार चाहल ने बताया कि अर्जुन शुक्रवार सुबह पत्नी सुनीता के साथ पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गया था। घर पर बड़ा बेटा आशीष, बेटी पारूल और कविता थे। सबसे छोटा बेटा नितीश पढ़ने गया हुआ था। करीब 11 बजे पारूल पड़ोस में गई हुई थी, जबकि आशीष भी बाहर था। बताया कि इसी दौरान आशीष घर पहुंचा तो अंदर कमरे में कविता (20) किसी से मोबाइल पर बात करती मिली।

हाथ-पैर बांधकर चाकू काट दी गर्दन

हाथ-पैर बांधकर चाकू काट दी गर्दन

इसी दौरान आशीष ने उससे पानी मांगा। फोन पर बात करने में व्यस्त होने के कारण उसने ध्यान नहीं दिया। उसने कविता से मोबाइल पर किससे बात करने की बाबत पूछा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद गुस्साए आशीष ने कविता को फर्श पर गिराकर उसके हाथ-पैर और मुंह बांध दिए और चाकू से उसकी गर्दन काट दी। बहन की हत्या करने के बाद आशीष ने मंसूरपुर थाने पहुंच कर सरेंडर करते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसओ मनोज चाहल ने बताया कि पिता अर्जुन द्वारा बेटे के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। हत्यारोपी से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+