प्रेमी के साथ मिलकर पति को धीमा जहर देकर मौत के घाट उतारा, सास को भी इसी तरह मारने का आरोप

मुंबई पुलिस ने एक महिला को अपने ही पति को धीमा जहर देकर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस महिला का साथ देने के लिए उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है।

women killed husband

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां पर एक महिला अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को धीमा जहर देकर डाला। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस दोनों से मृतक की मां यानि कि महिला के सासू मां की मौत के मामले में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि दोनों ने मृतक की मां को भी धीमा जहर देकर मारा है।

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि महिला, जिसकी पहचान कविता के रूप में हुई है। कुछ साल पहले अपने पति कमलकांत से अलग हो गई थी, लेकिन बाद में अपने बच्चे के भविष्य का हवाला देकर वापस सांताक्रूज में अपने घर चली गई। इसी बीच कमलकांत की मां की अचानक पेट की बीमारी से मौत हो गई।

वहीं, मां के निधन के कुछ महीने बाद कमलकांत के भी पेट में दर्द हुआ और उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद जांच से पता चला कि उसके खून में आर्सेनिक और थैलियम के उच्च स्तर बढ़ गया था। हालांकि, कमलकांत की 19 नवंबर को बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने शुरू में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन साजिश के संदेह में बाद में जांच मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया था।

जिसके बाद मामले में क्राइम ब्रॉन्च पुलिस ने कविता और उसके प्रेमी हितेश को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक कमलकांत और कविता के प्रेमी हितेश जैन बचपन के दोस्त हैं और दोनों कारोबारी परिवार से आते हैं। इंस्पेक्टर संजय खटाले के मुताबिक मृतक की मेडिकल और उसकी पत्नी व प्रेमी एवं परिजनो से पूछताछ में इस बात का पता चला है कि उसे धीमा जहर देकर मारा गया था। मृतक की पत्नी और प्रेमी की तरफ यह साजिश रची गई थी।

जांच में पता चला कि आरोपी कविता ने अपने प्रेमी हितेश के साथ मिलकर कमलकांत को मारने की नीयत से धीरे-धीरे उसके खाने में जहर मिला दिया करती थी। वहीं, पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या पीड़िता की मां को भी जहर दिया गया था, क्योंकि कमलकांत की मां की मौत भी पेट दर्द होने की वजह से हुई थी। दोनों के बीमारी के लक्षण मिलते-जुलते लग रहे हैं।

ये भी पढ़ें- गोल्डी बराड़ को पंजाब लाने की तैयारी, पंजाब पुलिस का FBI से संपर्क

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+