Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वेद प्रताप वैदिक पर देशद्रोह का प्रकरण दर्ज

vaidik-uddhav
मुंबई। आपको बता दें कि वेद प्रताप वैदिक के खिलाफ हाफिज से मुलाकात के को लेकर वाराणसी कोर्ट में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। खबर मध्य प्रदेश से भी है कि वहां कांग्रेस के एक नेता ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है।

शिवसेना कहना, कार्रवाई करे सरकार

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आंतकवादी सरगना हाफिज सईद के साथ वेद प्रताप वैदिक की संदिग्ध मुलाकात को अवैध ठहराया है। उनका कहना है कि वेद-हाफिज मुलाकात देश द्रोह है। सराकर को उन पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने वेद पर इस बात को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और निंदा भी की।

मोदी सरकार पर उठाए सवाल

सामना में छपे लेख में उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वेद प्रताप वैदिक को बातचीत का अधिकार किसने दिया है। ठाकरे ने कहा है कि प्रचार व लोकप्रियता पाने का यह वेद का एक हथकंडा है। जो सही नहीं है। उन्होंने कहा है कि यह सस्ती लोकप्रियता पाने का खतरनाक है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही कार्रवाई नहीं करने को लेकर मोदी सरकार ने सवाल भी उठाए।

वैदिक को माफ नहीं करना चाहिए

उद्धव ठाकरे ने कहा है कि आतंकी हाफिज सईद से मुलाकात करने वाले वैदिक को माफी नहीं दी जानी चाहिए। ठाकरे ने हाफिज को राक्षस बताते हुए कहा है कि वैदिक को उस राक्षस से मुलाकात नहीं करनी चाहिए थी जिसने निर्दोष लोगों की हत्याएं कीं। दूसरी ओर कश्मीर का मुद्दा उठाकर वैदिक ने तो देश द्रोहीपन दिखाया है। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+