महाराष्ट्र: पेण अर्बन बैंक घोटाले में पूर्व अध्यक्ष सहित संचालक गिरफ्तार, 778 करोड़ का है मामला
मुंबई। महाराष्ट्र के रायगड में मनी लॉड्रिंग मामले में पेण अर्बन सहकारी बैंक लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिशिर धारकर और प्रवीण कुमार को घोटाला मामले में शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया गया। पेण अर्बन सहकारी बैंक के घोटाला के चलते बैंक के करीब ढ़ाई लाख खाताधारकों को नुकसान का सामना करना पड़ा था। इस परे घोटाले में लाखों खाताधारकों को नुकसान का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि पेण अर्बन सहकारी बैंक में आठ साल पहले इस घोटाले का खुलासा हुआ था। बैंक के गैरव्यवहार के मामले में जिला उपनिबंधकों द्वारा नियुक्त किए गए विशेष लेखा परिक्षण टीम ने 128 खाते फर्जी होने की बात अपनी रिपोर्ट में बताई थी। शिशिर धारकर और प्रवीण कुमार पर आरोप लगा कि इन्होंने 128 फर्जी कर्ज खाते द्वारा 778 करोड़ का घोटाला कर डिपॉजिटर के पैसें लूटे हैं।

मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि 2001 से 2010 के दौरान 685 फर्जी कर्ज खाते खोलकर उनके द्वारा करीबन 774 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया था। अब तक की जांच में जो बात सामने आई है वो ये कि शिशिर धारकर और प्रवीण शर्मा इस घोटाले के मुख्य सूत्रधार हैं। इन दोनों को पीएमएलए कानून के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications