माल्या से 9000 करोड़ वसूलने की बात करने वाली महिला को 7 दिन की जेल

नयी दिल्ली। मुंबई में एक महिला बेटिकट यात्री ने रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकर को ऐसी बात कही कि वो हक्का-बक्का रह गया। मामला रविवार का है जब 44 साल की प्रेमलता भंसाली नाम की महिला लोकल ट्रेन से मुंबई के एलफिस्टन रोड से महालक्ष्मी तक जा रही थी।

vijay mallya

जब वो स्टेशन से बाहर निकलने लगी तो उससे टिकट चिकर ने टिकट मांगा। टिकट न होने पर उसे टीसी ने 260रु. का जुर्माना भरने को कहा। इस बात ने नाराज प्रेमलता ने कहा कि वो पहले विजय माल्या से 9000 करोड़ वसूल कर लाए फिर वो जुर्माना भरेगी।

कई घंटे तक बहस के बाद भी महिला ने पैसे नहीं भरे। टीसी से लेकर स्टेशन मास्टर, आरपीएफ के अधिकारी ने भी उसे समजाया कि वो अपना जुर्माना भर दे,लेकिन प्रेमलता टस से मस नहीं हुई। तक़रीबन 10 घंटे की कोशिश के बाद भी जब उसने जुर्माना भरने से इंकार किया तो मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और कोर्ट ने महिला को 7 दिन की कैद की सजा सुना दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+