सताने लगी गर्मी, मुंबई का पारा पहुंचा 38 डिग्री के पार

गर्मी शुरू होते ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को मुंबई का तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुंबई। गर्मी शुरू होते ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को मुंबई का तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि शनिवार को भी शहर का तापमान अपने उच्च स्तर पर बना रहेगा। गुरुवार के दिन भी मुंबईवासियों को भयानक गर्मी का सामना करना पड़ा था।

 mumbai Weather

यानि लगातार तीसरे दिन शहर का तापमान अपने उच्चतम स्तर पर बना रहेगा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र मुंबई कि रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मुंबई के सांताक्रूज स्टेशन पर पारा 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि कोलाबा स्टेशन पर शहर का अधिकतम तापमान 38.8 ड्रिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: मुंबई: लोकप्रिय रेस्तरां के 10 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, बोले मंत्री शेख-'गाइडलाइन फॉलो करें लोग वरना...'

वहीं, शुक्रवार को ठाणे का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंबई मौसम विभाग के प्रमुख केएस होशालिकर ने एक ट्वीट के माध्यम से महाराष्ट्र के अलग-2 शहरों पर तापमान की जानकारी दी। उनके ट्वीट के अनुसार विधर्भ का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि औरंगाबाद का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा पुणे का तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ट्वीट के अनुसार मालेगांव, सांगी, जालना, नासिक, जलगांव और सतारा का तापमान क्रमश: 37.6, 36.2, 35.6, 36.3, 38.5 और 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी बीच शहर में उमस भरे माहौल के बीच दादर के शिवाजी पार्क मैदान में बच्चों ने किक्रेट का खूब अभ्यास किया।

उनके खेलने के जुनून पर गर्मी का कोई असर दिखाई नहीं दिया। मुंबई में पिछले कुछ सालों से गर्मी में तेजी से वृद्धि देखने को मिली है। वर्तमान समय की बात करें तो मुंबई में फिलहाल आसमान साफ है। हल्की हवा के साथ वातावरण में थोड़ी नमी बनी हुई है। अगर पिछले 1 दशक की बात करें तो इस मार्च की आठ तारीख को मार्च महीने का सर्वाधिक तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+