हाथरस गैंगरेप: पीड़िता के जबरन अंतिम संस्कार किए जाने पर भड़की स्वरा भास्कर, कहा- अब योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा दे देना चाहिए
मुंबई। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 19 साल की दलित लड़की के साथ हुई दरिंदगी को लेकर देशभर में आक्रोश देखने के लिए मिला है। सोशल मीडिया पर से लेकर सड़क तक हर जगह लोग इस घटना को लेकर विरोध कर रहे हैं। तो वहीं, इस घटना पर बॉलीवुड सिलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है। एक्टर अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, कृति सेनन, ऋचा चड्ढा और अभिषेक बच्चन सहित अन्य अभिनेताओं ने इस मामले में दोषियों के लिए कठोर सजा की मांग की है। लेकिन, इस घटना पर स्वारा भास्कर ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला है।

झूठे एनकाउंटर्स और गैंगवॉर हुए
स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अब वक्त आ गया है कि योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा दे देना चाहिए। उनके शासन में यूपी में कानून की धज्जियां उड़ीं। उनकी पॉलिसीज ने जाति से जुड़े झगड़े करवाए, झूठे एनकाउंटर्स, गैंगवॉर हुए और उत्तर प्रदेश में रेप की महामारी फैली है। हाथरस केस सिर्फ एक उदाहरण है।'
Recommended Video
डीएम हाथरस के ट्वीट पर किया री-ट्वीट
दरअसल, हाथरस डीएम ने ट्वीट किया था कि हम पीड़ित परिवार के साथ है। उनकी यथा संभव पूरी मदद की जाएंगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर दोषियों को शीघ्र सज़ा दिलवाई जायेगी। इस पर स्वरा भास्कर ने री-ट्वीट करते हुए कहा, 'सर आपकी प्रशासिनक और पुलिस व्यवस्था ने पूरी कोशिश की, कि इस मामले की भयानक सच्चाई बाहर ना आए, आपके साथियों ने इसे फर्जी न्यूज़ बनाया। आपने ज़बरदस्ती परिवार के मर्ज़ी और परम्परा के ख़िलाफ़ अंतिम संस्कार करे हैं! घृणास्पद रहा है प्रशासन का conduct! #Hathras horror'
यूपी पुलिस को भी दिया ये जवाब-झूठ में मुझे टैग ना करें
इतना ही नहीं, स्वरा भास्कर ने हाथरस पुलिस के ट्वीट पर री-ट्वीट करते हुए कहा, 'इस रात की सुबह नहीं!@hathraspolice कृपया अपने झूठ में मुझे टैग ना करें.. कई videos हैं on location से, दिखाते हुए.. कि किस तरह मृत पीड़िता के शव को परिवार के इच्छा के ख़िलाफ़ जलाया गया... Shame on you! @Uppolice'
कई वीडियो भी किए री-ट्वीट
स्वरा भास्कर ने पीड़िता के अंतिम संस्कार के कई वीडियो को भी री-ट्वीट किया है। साथ ही लिखा है, 'नाम आपका बदनाम होगा!?!?!" और कितना गिरोगे @Uppolice @hathraspolice दिल को देहला देने वाली क्रूरता से मारी गयी सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिवार को ऐसी घटिया नसीहत?!? वो अपनी बेटी को जिस तरह विदा करना चाहें उनका हक़ है। बदनामी आपकी है कि इतने दिन लगाए आपने FIR दर्ज करने में!
-
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
दुष्कर्म के आरोपी बाबा के चरण धोती दिखीं महिला आयोग अध्यक्ष, CM फडणवीस ने तुरंत मांगा इस्तीफा, छिनी कुर्सी -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज क्या खुला, क्या बंद? ईद पर बैंक, स्कूल-बाजारों की लेटेस्ट अपडेट -
Iran War Updates: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए गुड न्यूज, एक साथ कितने टैंकर होंगे रवाना? आ गया अपडेट












Click it and Unblock the Notifications