लंबे समय से लंदन में रह रहीं सोनम कपूर को आई वतन की याद, लिखी भावुक कर देने वाली पोस्ट
अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों लंदन में अपने पति आनंद आहूजा के साथ जिंदगी के खूबसूरत पल बिता रही हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन की सड़कों पर मौज मस्ती करते हुए एक तस्वीर साझा
मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों लंदन में अपने पति आनंद आहूजा के साथ जिंदगी के खूबसूरत पल बिता रही हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन की सड़कों पर मौज मस्ती करते हुए एक तस्वीर साझा की। लेकिन लगता है कि वो लंदन में इंडिया को बहुत मिस कर रही हैं। इस बात का अंदाजा उनके फोटो के साथ लिखे एक लंबे नोट से लगाया जा सकता है। इस नोट में उन्होंने लंदन में खरीदे अपने नए घर का भी जिक्र किया है।

भारत की बहुत याद आ रही है
उन्होंने अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते हुए एक तस्वीर शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- इंडिया की बहुत याद आ रही है। मैं घर वापस जाने और अपने परिवार और दोस्तों को देखने के लिए तरस रही हूं। लेकिन मैं समझती हूं कि मुझे आपको लंदन में अपने घर के बारे में भी थोड़ा बता देना चाहिए, जिसने मुझे बहुत सुंदर पति आनंद आहूजा के अलावा बहुत कुछ दिया है। "लंदन में एक बुरा दिन अभी भी कहीं भी एक अच्छे दिन से बेहतर है।"
उन्होंने 19वीं सदी के अमेरिकी निबंधकार वाल्डो इमर्सन के एक कोट का हवाला देते हुए कहा, 'लंदन में सबसे अच्छी बात यह है कि यहां भिन्न-भिन्न मतों और धर्मों के लोगों के रहने के बाद भी रोमांटिक व्यक्तियों के लिए जगह है। और यहां कवि, रहस्यवादी और नायक अपने समकक्षों से मुकाबला करने की उम्मीद कर सकते हैं।'

मम्मी पापा ने किया फोटो पर कमेंट
सोनम कपूर द्वारा पोस्ट किए गए फोटो पर उनकी मां सुनीता कपूर ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- 'मिस यू सो मच।' जिसके जवाब में सोनम ने लिखा मैं भी आपको मिस कर रही हूं मां। उनके पिता अनिल कपूर ने भी सोनम की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'मिस यू सो मच।' जिसके जवाब में सोनम ने लिखा- 'मिस यू डैडी।'

लंदन के नोटिंग हिल में खरीदा आलीशान घर
सोनम जुलाई 2020 से लंदन में हैं। इस दौरान उन्होंने ग्लासगो में एक फिल्म भी शूट की है। उन्होंने लंदन के नोटिंग हिल में शानदार घर खरीदा है। सोनम की शादी साल 2018 में हुई थी। उन्हें आखिरी बार फिल्म द जोया फैक्टर में देखा गया था। वह नेटफ्लिक्स की फिल्म AK Vs AK में भी नजर आई थीं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications