प्रॉपर्टी टैक्स में छूट के बदले अधिकारी ने महिला को दिया संबंध बनाने का ऑफर, गिरफ्तार

Mumbai news, मुंबई। आपने भ्रष्ट अफसर तो खूब देखे होंगे जो चंद रुपए के लालच में अपना ईमान बेच देते हैं। हम जिस बेईमान अफसर का जिक्र कर रहे हैं, उसने तो इंसानियत और नारी सम्मान की भी हदें पार कर डाली। अधिकारी ने कर में छूट देने के बदले महिला की आबरू ही मांग ली। महिला अधिकारी की शिकायत करने पहुंच गई ताकि इस अफसर का घिनौना चेहरा समाज के सामने आ सके।

अधिकारी की खुली पोल

अधिकारी की खुली पोल

मामला महाराष्ट्र के मुंबई का है। जहां कल्याण डोंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (केडीएमसी) के एक अधिकारी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने एक महिला से प्रॉपर्टी टेक्स के बदले सेक्स की मांग की। आरोपी अधिकारी का नाम रमेश राजपूत है। इससे पहले भी एंटी करप्शन ब्यूरो ने केडीएमसी के कई अधिकारियों को रिश्वत के आरोप में पकड़ा है।

टैक्स में छूट के बदले शारीरिक सबंध की मांग

टैक्स में छूट के बदले शारीरिक सबंध की मांग

महिला कल्याण की रहने वाली है, जिसने 2013 से संपत्ति कर नहीं भरा था। महिला का कहना है कि उस पर नगर निगम ने 1 लाख 13 हजार का टेक्स चार्ज किया जोकि गलत है। महिला ने कहा कि वह नगर निगम में लगातार कर जमा कर रही है। टैक्स अधिकारी रमेशचंद्र राजपूत ने महिला के खिलाफ संपत्ति कर के मामले में वारंट जारी किया है।

हिरासत में अधिकारी

हिरासत में अधिकारी

नोटिस में महिला ने अधिकारी से जमा करने की मौहलत मांगी और कर कम करने के लिए अनुरोध किया। अधिकारी राजपूत ने महिला को कहा कि अगर वह उसके साथ शारीरिक संबंध के लिए तैयार हो तो वह कर भरने की अवधि और उसमें छूट दे देगा। इसके बाद महिला ने अधिकारी की शिकायत की जिसके बाद अधिकारी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+