मोदी के साथ उद्धव नहीं पिएंगे चाय, मुंबई में हो सकती है मुलाकात

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में अब धीरे-धीरे स्थिरिता आती दिखाई दे रही है। सबसे बड़े पार्टी के तौर पर भारतीय जनता पार्टी और उसकी पुरानी सहयोगी शिवसेना के बीच सुलह के आस दिखाई देने लगे है।

uddav thckeray

अब लगने लगा है कि आपसी सहयोग के साथ दोनों ही पार्टियां मिलकर सरकार बना सकती है। इस बीच खबर ये भी आई है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चाय पार्टी में शामिल नहीं होंगे।

लेकिन इन सब संभावनाओं के बीच खबर ये भी है कि मोदी आज मुंबई के दौरे के दौरान उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर सकते हैं। दरअसल मोदी आज मुंबई में एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करने वाले है, लेकिन सूत्रों का मानना है कि इस बीच उनकी मुलाकात उद्धव से हो सकती है।

आपको बता दें कि 26 अक्टूबर को एनडीए सासंदों के लिये आयोजित पीएम की टी पार्टी में शिवसेना अध्यक्ष ने शामिल होने से इंकार कर दिया है। हालांकि उन्होंने न्योते का स्वागत किया है। उनकी दलील है कि चूंकि केंद्र के एनडीए गठबंधन के सांसदों के लिए चाय पार्टी का आयोजन रखा गया है इसलिए इसमें उद्धव नहीं जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+