शिवसेना नेता बोले, सलमान ऐसी बात कहने से पहले अपने अब्बा से सलाह कर लिया करें

मुंबई। पाक कलाकारों के भारत में बैन के सवाल पर सलमान खान के 'टैरैरिस्ट और आर्टिस्ट' को अलग-अलग रखने की बात कहने के बाद अभिनेता कुछ संगठनों के निशाने पर आ गए हैं।

salman

18 सितंबर को उरी में हुए आतंकी हमले के बाद मुंबई में शिवसेना और मनसे के पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध के सवाल पर प्रतिक्रिया देने के बाद सलमान को कुछ नेताओं ने संभल कर बोलने की सलाह दी है।

पाक कलाकारों के भारत में काम करने या ना करने के सवाल पर सलमान ने कहा कि पाकिस्तानी कलाकार आतंकी नहीं है वह कलाकार हैं। सरकार उन्हें काम करने की अनुमति देती है, उन्हें वीजा जारी करती है।

सलमान के इस बयान के बाद इस पर प्रतिक्रियएं आनी शुरू हो गई हैं। शिवसेना के नेता सुभाष देसाई ने कहा कि सलमान खान को इस तरह के बयान देने से पहले अपने पिता सलीम खान से मशवरा कर लेना चाहिए।

पाक भी तो हमारे कलाकारों को जगह नहीं देता

शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि हम 125 करोड़ की आबादी वाले देश में रहते हैं। ऐसे में किसी देश से कलाकरों को आयात करने की क्या जरूरत है।

सेंसर बोर्ड के चीफ पहलाज निहलानी ने कहा है कि जब पाकिस्तान हमारे कलाकारों को जगह नहीं देता तो हम क्यों भावुक हो जाएं।

गायक मीका सिंह ने कहा कि संगीत की कोई सरहद नहीं होनी चाहिए, लकिन वो सरकार के हर फैसले का सम्मान करते हैं।

वहीं आज एक बार फिर महाराष्ट्र के दल महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने खुली धमकी देते हुए कहा कि अगर कोई भारत का कलाकार अगर पाक के कलाकार के साथ काम करेगा तो उसकी पिटाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+