महाराष्ट्र में शिवसेना की वजह से जीतती आई भाजपाः एनसीपी
मुंबई। एनसीपी के शरद पवार ने शिवसेना की जहां तारीफ की है तो भाजपा को जमकर खरी-खरी कही है। पूर्व कृषि मंत्री और एनसीपी नेता शरद पवार ने शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे की लीडरशिप की तारीफ की। पवार ने कहा कि बाला साहेब के बाद जिस तरह से उद्धव ठाकरे ने शिवसेना का विस्तार किया वो तारीफे काबिल है।

पवार ने उद्धव ठाकरे के लिए तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे की लीडरशिप कमाल की है। वहीं भाजपा की लोकप्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने महाराष्ट्र में जो सीट जीतीं वह शिवसेना की वजह से ही जीत पाई।
पवार की ओर से शिवसेना की तारीफ हैरत में डालने वाली है। क्योंकि लोकसभा चुनाव के समय ही शरद पवार ने उद्धव ठाकरे पर जमकर हमले बोले थे। उद्धव ठाकरे की योग्यता और लीडरशिप पर सवाल खड़े किए थे।
हम किसी से हाथ नहीं मिलाने वाले
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि चुनाव बाद भाजपा और शिवसेना के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे। उन्होंने इस बात से पोस्टपोल को लेकर लगाई जा रहे कयासों और अटकलों की हवा सी निकाल दी।












Click it and Unblock the Notifications