वरिष्ठ एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री आर आर पाटील का निधन
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व ग्रह मंत्री आरआर पाटील का आज निधन हो गया। आर आर पाटील अपन साफ छवि के लिए जाने जाते थे। वह पिछले कई दिनों से मुंह के कैंसर से जूछ रहे थे। पाटील के कई अंगो ने काम करना बंद कर दिया था जिसके चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका निधन हो गया।

पाटील महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री के पद पर रह चुके थे। यही नहीं पाटील कभी भी चुनाव नहीं हारे। सांगली जिले के तासगांव विधानसभा सीट से वो लगातार 6 बार विधायक रहे। एनसीपी के वरिष्ठ नेता रावसाहेब रामराव पाटिल को महाराष्ट्र में लोग आरआर पाटिल के नाम से जानते थे।
पाटील 57 साल थे और 1990 से लगातार 6 बार सांगली जिले के तासगांव से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इससे पहले पाटील हृदय संबंधी बीमारी से भी जूझ रहे थे। इसका इलाज सिटी के ही बॉम्बे हॉस्पिटल में चल रहा था। मौत से पहले पाटील का हालचाल लेने एनसीपी चीफ शरद पवार, सुप्रिया सुले और अजित पवार पहुंचे थे। पाटील महाराष्ट्र में सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री रहे।












Click it and Unblock the Notifications