संजय राउत बोले, अगर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने के बारे में सोचा भी, तो मैं उन्हें...
संजय राउत ने सोमवार को कहा कि, 'यदि एनसीपी चाहती है कि अनिल देशमुख पर लगे आरोपों की जांच होनी चाहिए तो इसमें गलत क्या है? आरोप कोई भी लगा सकता है।
मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री पर लगाए गए आरोपों को लेकर शिवसेना के नेता संजय राउत ने सोमवार को कहा कि, 'यदि एनसीपी चाहती है कि अनिल देशमुख पर लगे आरोपों की जांच होनी चाहिए तो इसमें गलत क्या है? आरोप कोई भी लगा सकता है। यदि लोग इसी तरह नेताओं के इस्तीफे मांगते रहेंगे तो सरकार चलाना मुश्किल हो जाएगा।'

Recommended Video
उन्होंने भाजपा द्वारा अनिल देशमुख के इस्तीफे की बात को लेकर कहा कि जब सरकार जांच के लिए तैयार है तो बार-बार इस्तीफे की बात क्यों हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन ये कदम उन लोगों के लिए ठीक नहीं होगा। अगर ऐसा करने का सोचा तो मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि ये आग उन्हें भी जला देगी।
मालूम हो कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया था कि गृहमंत्री अनिल देशमुख ने पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से हर महीने 100 करोड़ की उगाही करने ks किए कहा था। इस चिट्ठी ने महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया है तमाम विपक्षी दल गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications