मुंबई: मां की मौत से दुखी था शख्स, पटरी पर गमछा बिछाया और लेट गया, RPF जवान ने ऐसे बचाई जान

मुंबई। खबर मुंबई से सटे विरार रेलवे स्टेशन की है, यहां शुक्रवार को एक शख्स ने आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान ने अपनी जान पर खेलकर युवक को ट्रैक से हटा लिया, जिस वजह से उसकी जान बच गई। आरपीएफ जवान द्वारा युवक की जान बचाने की सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ आरपीएफ जवान के इस कदम की सराहना रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी की है।

Recommended Video

    मुंबई: मां की मौत से दुखी था शख्स, पटरी पर गमछा बिछाया और लेट गया, RPF जवान ने ऐसे बचाई जान
    RPF personnel saved life of a man who went on track for extreme step

    ये वायरल वीडियो 24 फरवरी का है। बताया जा रहा है कि किशोर कुमार नाम का शख्स विराज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंचा और प्लेटफॉर्म से उतरकर रेलवे की पटरी पर पहुंच गया। इस दौरान किशोर कुमार ने पटरी पर चादर बिछाई और उसके ऊपर लेट गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि सामने की तरफ से एक लोकल ट्रेन भी आ रही थी।

    इस बीच, आरपीएफ का जवान प्रवीण दौड़कर पटरी के पास पहुंचता है और वो एवं उसके साथी व्यक्ति को ट्रैक से हटाते हैं। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर लोगों की भीड़ लग गई। बता दें कि आरपीएफ जवानों के उठाए गए त्वरित कदम युवक की जान बच सकी। आरपीएफ जवान से आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक से जब वजह पूछी गई तो उसने बताया कि वो ओडिशा का रहने वाला है। उनका नाम किशोर कुमार है।

    किशोर कुमार अपनी मां की मौत से दुखी था, जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'अपनी माता जी के देहांत से व्यथित, एक व्यक्ति द्वारा विरार स्टेशन पर, रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या का प्रयास किया गया, रेलवे सुरक्षा बलों की सतर्कता से, उन्हें समय रहते ट्रैक से हटा कर एक अमूल्य जीवन बचाया गया।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+