रेलवे स्टेशन पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने को लेकर RPF ने यूट्यूबर को किया गिरफ्तार, मांगनी पड़ी माफी

इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर और यूट्यूबर आदर्श शुक्ला को रेलवे सुरक्षा बल (RPF), IT सेल ने शुक्रवार को उनके एक आपत्तिजनक इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर गिरफ्तार किया।

मुंबई, 28 अगस्त। इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर और यूट्यूबर आदर्श शुक्ला को रेलवे सुरक्षा बल (RPF), IT सेल ने शुक्रवार को उनके एक आपत्तिजनक इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर गिरफ्तार किया। मध्य रेलवे ने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी किया जिसमें शुक्ला ने हाथ जोड़कर जनता से इस तरह के वीडियो न बनाने की अपील की है। रेलवे स्टेशन पर शूट की गई स्टंट की एक वीडियो में शुक्ला स्टंट के बारे में बात कर रहा है। वीडियो में वह रेलवे प्लेटफॉर्म के किनारे खड़ा होता है और सिगरेट जलाता है, जैसे ही एक ट्रेन उसके पीछे से गुजरती है, वह अंतिम क्षण में वहां से अलग हट जाता है।

Adarsh ​​Shukla

एक दूसरी वीडियो में वह रेलवे ट्रैक पर बैठ जाता है और धूम्रपान शुरू कर देता है। शुक्ला की वीडियोज को लेकर आरपीएफ की आइटी सेल को शिकायत मिली थी, जिसके बात आइटी सेल ने शुक्ला की तलाश शुरू की। शिकायत के बाद आरपीएफ की आइटी सेल, आइपीएफ बदलापुर और आइपीएफ कल्यान हरकत में आ गई। टीम ने उसकी बीएमडब्ल्यू कार को ट्रैक कर उसे पकड़ा। इसके बाद शुक्ला ने रेलवे ट्रैक पर स्टंट की सारी वीडियोज डिलीट कर दीं और अपने 6.3 लाख फॉलोअर्स से माफी मांगी।

यह भी पढ़ें: अब नए राज्यों में जाने के लिए नहीं कराना होगा व्हीकल ट्रांसफर, नई गाड़ियों पर होगा अलग रजिस्ट्रेशन मार्क

मध्य रेलवे ने एक यूट्यूब वीडियो कैप्शन के साथ अपलोड किया जिसमें आरपीएफ की तत्काल कार्रवाई के लिए उसकी प्रशंसा की गई है। मध्य रेलवे ने शुक्ला को आदतन आपत्तिजनक इंस्टाग्राम वीडियो निर्माता भी कहा और कहा कि शुक्ला ने लोगों से इस तरह की वीडियो न बनाने की अपील की है। वहीं शुक्ला ने लोगों से माफी मांगते हुए कहा ट्रेन से मजाक मस्ती वाली वीडियो न बनाएं। ऐसा करने से आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है। रेलवे की शुक्ला पर कार्रवाई पर एक यूजर ने लिखा कि इस तरह की कई वीडियो सोशल मीडिया पर हैं, उनपर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+