राहुल ने मोदी से छीनी PM की कुर्सी, बताया विपक्ष का नेता
नयी दिल्ली। चुनावी मैदान में आज उतरें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही दिन मीडिया के निशाने पर आ गए। उनकी जुबान क्या फिसली उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुर्सी ही उनसे छीन ली।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला तो बोला, लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री का पद ही याद नहीं रहा। राहुल गांधी घुसपैठ के मुद्दे पर मोदी पर हमला करते रहे। उन्होंने कहा है कि मोदी पीएम जब नहीं बने थे तो कहते थे कि घुसपैठ रोकूंगा, लेकिन अब पीएम बनने के बाद अब क्या हुआ? नरेंद्र मोदी पर हमला करते-करते राहुल ने उन्हें विपक्ष का नेता तक बता दिया।
राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष के नेता कहते हैं कि 60 साल में कुछ नहीं हुआ। राहुल ने कहा कि मोदी का ये कहना आपका अपमान है। पाक द्वारा भारतीय सीमा पर हो रही फायरिंग पर राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री चुनाव से पहले कहते थे कि वह सत्ता में आएंगे तो पाकिस्तान कुछ नहीं कर पाएगा, लेकिन वही पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को चुनाव हैं और प्रचार खत्म होने में सिर्फ पांच दिन बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications