प्रियंका चोपड़ा की इस सेल्फी ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, पति निक ने कहा- यू आर हॉट
मुंबई, अगस्त 01। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने पांव जमाने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉटनेस के लिए जानी जाती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। इस बीच प्रियंका ने फिर से अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की है, जिसे फैंस के साथ-साथ उनके पति निक जोंस ने भी ने पसंद किया है।

निक ने प्रियंका की सेल्फी पर किया ये कमेंट
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सेल्फी को शेयर करते हुए लिखा है, '#Selfiemode #Citadel।' सोशल मीडिया पर आने के बाद प्रियंका की ये फोटो वायरल हो गई। उनके पति निक ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "यू आर हॉट'। आपको बता दें कि निक और प्रियंका की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर अक्सर ये दोनों एक-दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करते रहते हैं।

प्रियंका का 'ब्लू अवतार'
सेल्फी अपलोड करने के अलावा प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर स्टोरी पर भी लगाई है, जिसमें वो नीले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने उस फोटो के साथ लिखा है, "फीलिंग्स ब्लू" प्रियंका ने एक इंस्टा रील भी अपलोड की है, जिसमें वो स्टाइलिस्ट दिव्या ज्योति के साथ नाव की सवारी कर रही हैं।

UK में इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं प्रियंका
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों UK में हैं, जहां वो अमेजन प्राइम की जासूसी वाली सीरीज Citadel की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास 'मेट्रिक्स 4', 'टेक्स्ट फॉर यू' जैसी फिल्में भी हैं। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव भी थे।












Click it and Unblock the Notifications