महाराष्ट्र के CM पृथ्वीराज चौहान का इस्तीफा, लग सकता है राष्ट्रपति शासन
मुंबई। महाराष्ट्र में राजनीतिक अस्थिरता का दौर जारी है। कांग्रेस का एनसीपी से और भाजपा का शिवसेना से गठबंधन टूटने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति पूरी तरह से बदल चुकी है। इन सब अस्थिरताओं के बीच मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने इस्तीफा दे दिया है।

एनसीपी के कांग्रेस से अलग हो जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार अल्पमत में आ गई थी। इसी को देखते हुए चव्हाण ने नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दिया। उन्होंने शुक्रवार को अपना इस्तीफा राज्यपाल सी विद्यासागर राव को सौंप दिया। इस्तीफा देने से पहले मुख्यमंत्री सुबह राज्यपाल से मिले थे और राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की थी।
पृथ्वीराज चौहान के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन के लगने की उम्मीद जताई जा रही है। कल एऩसीपी ने कांग्रेस से गठबंधन तोड़ते हुए अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसके साथ ही अजीत पवार ने डेप्युटी सीएम के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। वहीं महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना का 25 साल पुराना गठबंधन भी टूट गया था। लंबी बातचीत के बावजूद दोनों के बीच सीटों पर सहमति नहीं बन पाई।












Click it and Unblock the Notifications