नरेंद्र मोदी बोले, 50 दिन बाद बेईमानों के बुरे दिन शुरू होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी मेमोरियल की आधारशिला रखने के बाद अपने भाषण में शिवाजी को देश की प्रेरणा बताया तो एक बार फिर नोटबंदी को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई में करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम मोदी ने मुंबई में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि शिवाजी मेमोरियरल का उद्घाटन कर वो गर्व महसूस कर रहे हैं, क्योंकि विश्व के इतिहास में शिवाजी जैसा कोई दूसरा नहीं है। पीएम ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का व्यक्तित्व बहुआयामी है। उनके बारे में दुनिया को बताए जाने की जरूरत है।

मुंबई से मोदी लाइव: विश्व के इतिहास में शिवाजी जैसा कोई दूसरा नहीं

'जो 70 साल में नहीं हुआ, वो हमने किया'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे भागवान राम, श्री कृष्ण और महात्मा गांधी के जीवन में बहुत से आयाम हैं, वैसे ही शिवाजी के जीवन के भी बहुत से आयाम हैं। पीएम ने कहा कि हमारे देश में दुनिया को आकर्षित करने की क्षमता है। हमारी पहचान सिर्फ ताजमहल तक सीमित नहीं इससे आगे भी बहुत कुछ है। पीएम ने कहा कि छत्रपति शिवाजी के किलों से शुरू करते हुए हमें किलों के टूरिज्म को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवाजी के बनाए किलों को हमें दुनिया को दिखाना चाहिए। पीएम ने बताया कि एक लाख छह करोड़ रुपए की योजनाओं का उन्होंने शिलान्यास किया है, ये सिर्फ मुंबई के लिए है।
इसे भी पढ़ें- तस्वीरों में देखिए कैसे पीएम नरेंद्र मोदी ने शिवाजी मेमोरियल के लिए किया जलपूजन

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि आजादी के बाद की राजनीति को देखकर ये अहसास होता है कि अगर हमने पिछले 70 साल में सिर्फ विकास का मार्ग अपनाया होता तो आज जो दिक्कतें देश के सामने हैं, वो ना होतीं। पीएम ने विकास पर जोर देते हुए कहा कि विकास ही हर समस्या का समाधान है। विकास से ही हम आगे बढ़ सकते हैं। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने विकास को ही केंद्र में रखा है। उन्होंने कहा कि हमारी योजनाओं का उद्देश्य गरीब का कल्याण है। पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर 1000 रुपए किया जो पहले बहुत कम था, इससे 35 लाख लोगों को फायदा हुआ। पीएम ने कहा कि हमने गरीबों को सस्ती दवाईंया दी हैं। उन्होंने कहा कि चूल्हे पर खाना पकाने से एक गरीब मां के अंदर 400 सिगरेट का धुंआ जाता था, जिसे हमने घर-घर एलपीजी पहुंचाकर उस मां को धुएं से बचाया। पीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने 70 सालों में गांवों तक बिजली नहीं पहुंचाई, लेकिन हमने ढाई साल में ही हजारों गांवों का अंधेरा दूर किया है।
इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र में बोले पीएम नरेंद्र मोदी, नोटबंदी से लॉन्ग टर्म में होगा फायदा

पीएम मोदी ने कहा कि जो कहते हैं कि देश नहीं बदल सकता, वो झूठ बोलते हैं। देश बदल सकता है, देश बदल रहा है और बदल के रहेगा। पीएम ने कहा कि नोटबंदी को लेकर कुछ लोगों ने खूब अफवाहें फैलाईं लेकिन हाल के चुनावों में मिली जीत इस बात का सुबूत है कि देश किसके साथ है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई आसान नहीं है क्योंकि 70 साल तक मलाई खाने वाले लोगों ने भ्रष्टाचार की लड़ाई को रोकने की कोशिश की है लेकिन देशवासियों ने उनको अपने सामने टिकने नहीं दिया। पीएम ने कहा कि कुछ लोगों ने बैंक वालों के पटाकर कालाधन सफेद करने की कोशिश की लेकिन इस चक्कर में बैंक वालें भी फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि बैंक में जमा होने के बाद भी कालेधन पर नजर रहेगी। पीएम ने कहा कि मैंने नोटबंदी के समय मैंने 50 दिन का समय मांगा था। 50 दिन के बाद मुश्किलें कम हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो 50 दिन के बाद भी देश मुश्किल झेलने को तैयार है, ऐसा मेरा विश्वास है। पीएम ने कहा कि 50 दिन के बाद बेईमानों के बुरे दिन शुरू होंगे। मोदी ने कहा कि देश ने उन पर विश्वास किया है और वो देश को विश्वास दिलाते हैं कि जब तक वो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे नहीं, तब तक लड़ाई बंद नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के विकास कार्यों की भी तारीफ की। इससे पहले पीएम ने मुंबई में दो मेट्रो लाइन और शिवाजी मेमोरियल का शिलान्यास किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+