मुंबई: कोर्ट ने जारी किया विजय माल्या के खिलाफ गैरजमानती वारंट
मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने किंगफिशर के मालिक विजय माल्या के खिलाफ 1000 करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में गैरजमानती वारंट जारी किया है। माल्या शनिवार को अदालत में उपस्थित नहीं हो पाए जिसके बाद यह वारंट निकाला गया।

माल्या को तीन बार भेजा गया समन
मुंबई की चीफ मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने वारंट जारी करने से पहले विजय माल्या को तीन बार समन भेजे थे और शनिवार को कोर्ट में उपस्थित होने को कहा था। लेकिन विजय माल्या शनिवार को कोर्ट नहीं पहुंचे जिसके बाद उनके और किंगफिशर एयरलाइंस के चीफ एक्जिक्यूटिव संजय अग्रवाल के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुआ।
माल्या के वकील की दलील
विजय माल्या के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि यात्रा के लिए डॉक्यूमेंट्स नहीं होने की वजह से वह कोर्ट नहीं पहुंच सके। वकील ने कोर्ट से माल्या के प्रति दया दिखाने की अपील की लेकिन कोर्ट ने उसे ठुकराते हुए गैरजमानती वारंट जारी किया। पहले भी माल्या के खिलाफ वारंट जारी हो चुके हैं।
ईडी ने जब्त की माल्या की करोड़ों की संपत्ति
शनिवार को ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विजय माल्या के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी 6630 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की। विजय माल्या पर बैंकों का 9000 करोड़ रुपए का कर्ज है। माल्या फिलहाल लंदन में हैं।












Click it and Unblock the Notifications