महाराष्ट्र चुनाव में एनसीपी ने लगाई वादों की बंपर सेल
मुंबई। महाराष्ट्र चुनाव में वादों की बंपर सेल लगी है। चुनाव सर पर हैं और पार्टियों ने वादों का लोलीपॉप दिखाना शुरू कर दिया है। एनसीपी ने अल्पसंख्यक छातों के लिए लैपटॉप के सपने दिखा दिए हैं। एनसीपी ने अपने मैनीफेस्टो में कहा है कि वह जीती तो अल्पसंख्यक छात्रों कोे लैपटॉप दिए जाएंगे।

एनसीपी ने कहा है कि अगर वह जीत गई तो वह अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों जो 12वीं की कक्षा पास करेंगे उनको मुफ्त में लैपटॉप दिया जाएगा।
एनसीपी ने अपने मैनीफेस्टो में किसानों को भी सपने से दिखाए हैं। एनसीपी ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि वह किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा है कि वह की ओर से राजीव गांधी जीवनदायी स्कीम के तहत दी जाने वाली आय में बढ़ोतरी तीन लाख रुपए तक करेगी।
वहीं शिवसेना ने अपने विज़न डक्यूमेंट में कहा है कि वह शिवाजी महाराज की याद मेें महाराष्ट्र में शिवाजी म्यूजियम बनाएगी। जिसमें विरासत को संभालकर रखा जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications