टीसी ने युवक से स्टेशन पर ठगे 600 रुपए, एक हफ्ते बाद खुद लौटाने पहुंचा घर

टीसी ने युवक से स्टेशन पर ठगे 600 रुपए, एक हफ्ता बाद लौटाने पहुंचा घर

मुंबई। रेलवे स्टेशन पर टीसी के रिश्वत लेने के मामले अकसर सामने आते हैं लेकिन मुंबई के एक टीसी ने पहले युवक से 600 रुपए गलत तरीके से ले लिए और फिर एक हफ्ते बाद लौटाने उसके घर पहुंच गया। टीसी ने अपने किए काम के लिए माफी भी मांगी। ऐसे उसने तब किया जब उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

Mumbai TC cheats man of Rs 600, then apologise

25 साल के यदवेंद्र मिश्रा 19 अगस्त को अपने दोस्त को छोड़ने के लिए लोकमान्य तिलक स्टेशन पर गए थे। उन्होंने अपने दोस्त के लिए टिकट लिया और अपने लिए प्लेटफार्म टिकट। ट्रेन लेट होने के चलते उसे दो घंटे लग गए, ऐसे में जब वो लौटने लगा तो एक टीसी ने उसे रोक लिया और उससे टाइम ज्यादा हो जाने के चलते फाइन लगने की बात कही। टीसी ने ट्रेन लेट होने का यदवेंद्र का तर्क नहीं सुना और 650 रुपए के फाइन की बात कही। यदवेंद्र ने खुद पर 600 रुपए ही होने की बात कही तो उसने पैसे ले लिए लेकिन रसीद नहीं दी।

पेशे से ड्राइवर यदवेंद्र ने हाईकोर्ट में वकील अपने बॉस को ये बात बताई तो उन्होंने टीसी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया, हालांकि ये मामला अज्ञात में दर्ज किया गया क्योंकि यदवेंद्र उसे नहीं जानता था। इससे पहले की पुलिस भी उसकी पहचान कर पाती, 27 अगस्त को ये टीसी यदवेंद्र के घर पहुंच गया और कहा कि वो अपने किए के लिए माफी चाहता है। इतना ही नहीं उसने यदवेंद्र को 600 रुपए भी लौटा दिए। उसने कहा कि वो अपना काम के लिए शर्मिंदा और यवेंद्र पुलिस में दी गई कंपलेन को वापस ले ले। इसके बाद यदवेंद्र ने एफआईआर वापस ले लिया। ना पुलिस और ना ही ड्राइवर ये बता पाए कि आखिर कैसे इस टीसी ने उसके घर का पता हासिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+