तकनीकी खराबी के चलते आज 15-20 मिनट देरी से चल रही है मुंबई लोकल, कई ट्रेनें कैंसिल, लोगों को हो रही परेशानी

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली वेस्टर्न उपनगरीय लोकल ट्रेने 15-20 मिनट की देरी से चल रही हैं। जबकि 6 लोक ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं, 70 से अधिक अन्य ट्रेनें भी लेट चल रही हैं। इसके अलावा लंबी दूरी की 6 से अधिक ट्रेनें भी करीब 30 मिनट की देरी से चल रही हैं। लोकल ट्रेनों के संचालन में यह दिक्कत तकनीकी खराबी की वजह से हो रही है।

mumbai local

मुंबई लोकल का जाता है लाइफलाइन
आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफलाइन लोक ट्रेनों को कहा जाता है। इन ट्रेनों से एक बड़ी आबादी हर दिन सफर करती है। इसकी वजह से इन ट्रेनों में हर बहुत भीड़ होती है। वहीं, आज ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आने की वजह से या फिर देरी से चलने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई है।

40 लाख लोग करते हैं यात्रा
आंकड़ों की मानें तो मुंबई लोकल से हर दिन करीब 40 लाख लोग यात्रा करते हैं। इनमें कॉलेज स्टूडेंट्स से लेकर, सरकारी ऑफिस, प्राइवेट ऑफिस के कर्मचारी सहित रोजमर्रा के कामकाज से बाहर निकलने वाले लोग शामिल होते हैं। मुंबई लोकल के तीनों कॉरिडोर पर लगभग 1800 से ज्यादा ट्रेनें संचालित होती हैं।

लोगों को हो रही है परेशानी
लोकल ट्रेनों के प्रभावित होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वे समय पर अपने दफ्तर या फिर अन्य कामों के लिए नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं, लोकल से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि उनकी तरफ से तकनीकी खराबी को ठीक करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही लोकल ट्रेनें फिर से अपने निर्धारित समय के अनुसार संचालित होने लगेंगी और लोग समय से यात्रा कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें- FD बेचने के लिए बैंक अधिकारी ने अपनाया अनोखा तरीका, माइक और स्पीकर लेकर मुंबई की सड़कों पर उतरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+