मुंबई सेशन कोर्ट से राज कुंद्रा को झटका, नवंबर 2020 के इस मामले में खारिज हुई अग्रिम जमानत याचिका
मुंबई, अगस्त 11। पोर्न फिल्म मेकिंग मामले में सलाखों के पीछे पहुंच चुके राज कुंद्रा को एक अन्य मामले में मुंबई की सेशन कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मुंबई सेशन कोर्ट ने राज कुंद्रा की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। ये याचिका नवंबर 2020 से जुड़े एक मामले से संबंधित थी, जो साइबर क्राइम पुलिस ने राज कुंद्रा के खिलाफ दर्ज किया था।

रिटायर्ड कस्टम अधिकारी ने की थी शिकायत
आपको बता दें कि नवंबर 2020 में साइबर क्राइम ब्रांच ने एक रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की शिकायत के आधार पर 14 OTT प्लेटफॉर्म और वेब पोर्टल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इन ओटीटी प्लेटफॉर्म और वेब पोर्टल पर अश्लील कंटेंट परोसा जा रहा था।
20 अगस्त को पोर्न वीडियो रैकेट मामले में होगी सुनवाई
आपको बता दें कि राज कुंद्रा के खिलाफ चल रहे पोर्न वीडियो रैकेट वाले मामले में भी 20 अगस्त को सुनवाई होनी है। इस मामले में राज कुंद्रा ने जमानत याचिका कोर्ट में लगाई हुई है। हालांकि मुंबई क्राइम ब्रांच जमानत याचिका के विरोध में है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि अगर राज कुंद्रा और उनकी कंपनी के आईटी प्रमुख को जमानत पर रिहा कर दिया जाता है तो अभी सबूत के तौर पर सामने आ रही महिलाएं या पीड़िताएं बयान देने से मना कर सकती हैं और वो आरोपी के डर से ऐसा हो सकता है।
कई महिलाएं राज कुंद्रा के खिलाफ दे चुकी हैं बयान
आपको बता दें कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अभी तक कई महिलाएं राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। ये जानकारी पुलिस ने कोर्ट में दाखिल 10 पेज के हलफनामे में भी दी है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि राज कुंद्रा को ऐसे गवाहों को प्रभावित करने से रोकने के लिए उन्हें हिरासत में रखना जरूरी है।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना 3500 रु गिरा, चांदी भी लुढ़की, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में












Click it and Unblock the Notifications