Mumbai Fire: अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए बालकनियों पर लटके लोग
Mumbai Fire: गर्मी का मौसम लगभग खत्म हो गया है, लेकिन आग के हादसे कम नहीं हो रहे हैं। दशहरा के दिन दिल्ली के एक बाजार में आग लग गई थी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं, बीते शुक्रवार को नोएडा के एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भी आग लग गई थी। इसी बीच अब मुंबई से आग हादसे की एक खबर आई है।

बताया जा रहा है कि चेंबूर के न्यू तिलक नगर इलाके में शनिवार को एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। इस दौरान लोग अपनी जान बचाने के लिए बालकनियों पर लटके दिखे। समाचार एजेंसी की तरफ से इस हादसे का फोटो भी शेयर किया गया है, जिसमें कई लोग बालकनी पर लटके हुए दिख रहे हैं। फिलहाल हादसे की सूचना पर फायर ब्रिग्रेड की 8 गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग को बुझाने का कार्य किया जा रहा है।
हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) के अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कम से कम 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल आग का प्रभाव कम हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग को दोपहर 2:43 बजे घटना की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल अभी तक आग लगने के वजहों के बारे में पता नहीं चल पाया है।
ये भी पढ़ें- मौसम अपडेट: मुंबई में भारी बारिश की वजह से येलो अलर्ट जारी, दिल्ली NCR में भी लगातार हो रही वर्षा












Click it and Unblock the Notifications