मुंबई में मर्सिडीज का कहर, सड़क किनारे सो रहे 5 लोगों को कुचला, ड्राइवर अरेस्ट
मुंबई।
मुंबई में एक बार फिर से मर्सिडीज का कहर बरपा है। तेज रफ्तार मर्सिडीज ने सड़क किनारे सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया है। हलांकि पुलिस से गाड़ी के ड़्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सभी घायलों को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में चार महिलाएं और एक बच्चा है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
हादसा
रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर हुआ। गाड़ी की रफ्तार बहुत अधिक होने की वजह से ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और कार मोहम्मद अली रोड के किनारे सोए हुए लोगों पर चढ़ गई। सड़क पर सो रहे लोगों को टक्कर मारने से पहले कार ड्राइवर ने पहले दो गाड़ियों को भी हल्की-सी टक्कर मारी और फिर सो रहे लोगों पर चढ़ गई। पुलिस ने गिरफ्तार ड्राइवर के खिलाफ रेश ड्राइविंग और हिट एंड रन का मामला दर्ज लिया है।











Click it and Unblock the Notifications