Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

92 साल के बुजुर्ग पर 9 साल की बच्ची से 6 महीने तक यौन शोषण का लगा आरोप

पीड़ित बच्ची की मां को जब मामले की जानकारी मिली तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग की उम्र को देखते हुए कभी संदेह ही नहीं हुआ कि वो बच्ची से ऐसा कुछ कर सकता है।

मुंबई। 92 साल के बुजुर्ग पर 9 साल की बच्ची के यौन शोषण का आरोप लगा है। मासूम ने अपनी मां से कहा कि पड़ोस में रहने वाले दादा जी ने मेरे साथ गलत चीजें की हैं। आरोपी बुजुर्ग बच्ची के पड़ोस में रहता था और करीब 6 महीने से लगातार यौन शोषण कर रहा था।

मासूम को खाने का लालच देकर बुलाता था घर

पीड़ित बच्ची की मां को जब मामले की जानकारी मिली तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग की उम्र को देखते हुए कभी संदेह ही नहीं हुआ कि वो बच्ची से ऐसा कुछ कर सकता है। वो बच्ची को बुलाता और उसके साथ गलत व्यवहार करता था। फिलहाल आरोपी बुजुर्ग को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग की उम्र को देखते हुए डर है कि कहीं उसकी मौत जेल में ही न हो जाए।

न्यायिक हिरासत में आरोपी बुजुर्ग

न्यायिक हिरासत में आरोपी बुजुर्ग

पूरा मामला तब सामने आया जब बच्ची की मां ने बेटी के कपड़ों में लगे दाग को देखा। उन्होंने तुरंत ही बच्ची से पूछा कि आखिर दाग कैसे लगे, जिसके बाद मासूम ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी बुजुर्ग पोस्ट मास्टर के पद से रिटायर हुआ था। जानकारी के मुताबिक वह मार्च महीने से ही बच्ची का शोषण कर रहा था। पीड़ित बच्ची 6वीं क्लास की छात्रा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

कुर्ला वेस्ट में वो उसी चॉल में रह रही थी, जहां बुजुर्ग रहता था। 92 साल का बुजुर्ग शख्स अकसर बच्ची को खाने का लालच देकर अपने घर बुलाता और उसके साथ गलत व्यवहार करता। इतना ही नहीं बच्ची को इस बारे में किसी से भी बताने को मना करता था। विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

POCSO एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

POCSO एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि मेरी बेटी अकसर उस बुजुर्ग के घर जाती थी। मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि वो ऐसा कर सकता है। मैं खुद उसे दादा जी कहकर बुलाती थी, क्योंकि वो इतने बुजुर्ग थे। जब से इस मामले का खुलासा हुआ है मेरी बेटी बहुत डरी हुई है। हालांकि बच्ची ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ सारी बातों का खुलासा कर दिया है।

बच्ची ने मां के सामने किया खुलासा

बच्ची ने मां के सामने किया खुलासा

घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची के परिजनों ने मामले की शिकायत विनोबा भावे नगर पुलिस थाने में की। जिसके बाद 92 साल के बुजुर्ग शख्स को POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। जिसे अभी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+