मुंबई न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

मुंबई: अस्पताल में मिले 4 शव, सुसाइ़़ड नोट भी बरामद, जानिए क्या है मामला

मुंबई से बेहद चौंका देने वाली घटना सामने आयी है। दलवी अस्पताल के अंदर एक साथ 4 मृत व्यक्तियों की लाशें बरामद हुई हैं। यह अस्पताल कांदिवली इलाके में स्थित है।

Google Oneindia News

मुंबई,30 जून- मुंबई से बेहद चौंका देने वाली घटना सामने आयी है। दलवी अस्पताल के अंदर एक साथ 4 मृत व्यक्तियों की लाशें बरामद हुई हैं। यह अस्पताल कांदिवली इलाके में स्थित है। मुंबई पुलिस को लाशें गुरुवार के दिन अस्पताल के अंदर से बरामद हुई। बताया जा रहा है कि इन में से 3 व्यक्ति एक ही परिवार के है। मृतकों के शवों के पास से मुंबई पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।

ncp

मुंबई पुलिस के मुताबिक मृतकों की लाशें एक साथ बरामद नहीं हुई। चार में से दो शवों को अस्पताल की दुसरी मंजिल से बरामद किया गया। दोनों शवों को बहुत खराब हालत में खून से लथपथ बरामद किया गया। बाकि के दो शवों को फंसी पर लटकी हुई हालत में बरामद किया गया। मृतको की पहचान किरण दलवी, उनकी दो बेटी मुस्कान और भूमि बताई जा रही है। इसके अलावा एक और शव जो साथ बरामद हुआ उसकी पहचान शिवदयाल सेन के रुप में बताई जा रही है। बता दें की शिवदयाल और भूमि का शव फांसी पर लटका मिला।

अस्पताल से बरामद हुए शवों और सुसाइ़ड नोट के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है।

Comments
English summary
Mumbai: 4 dead bodies found in hospital, know what is the matter
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X