एक निर्भया ये भी,छेड़खानी करने वाले मनचले को पीटा, घसीटकर पहुंचाया थाने

मुंबई। महिला अपराध के आंकड़ों में कोई कमी नहीं आई है। अपराध को रोकने में पुलिस प्रशासन नाकाम हो रहा है, ऐसे में लड़कियों ने अब खुद की आत्मरक्षा का हथियार उठा लिया है।

mumbai map

मुंबई में इसी बहादुरी का परिचय दिया है एक 20 साल की लड़की प्रदन्या मांढरे ने। स्टेशन पर जब मनचले से उसे छेड़ा तो आसपास खड़ी भीड़ मूकदर्शक बनकर देख रही थी, लेकिन कोई मदद को सामने नहीं। फिर भी वो डरी नहीं निडर होकर उस लड़की ने मनचले का मुकाबला किया। उसे मारा और पकड़ कर घसीटते हुए पुलिस के पास ले गई।

घटना मुंबई में कांदिवली रेलवे स्टेशन की है। जहां कॉलेज से घर लौट रही लड़की को शराबी ने अनचाहे तरीके से छूआ और उसे छेड़ने लगा। विरोध करने पर भी जब वो नहीं माना। इस पर लड़की ने आव देखा ना ताव उस शख्स पर हमला कर दिया। लात-घूसों की बरसात कर दी और उसका बाल पकड़ कर घसीटते हुए पुलिस के पास ले गई।

रेलवे स्टेशन पर मौजूद पुलिस वालों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, लेकिन उन्होंने लड़की की कोई शिकायत दर्ज नहीं की। अपनी तरफ से उन्होने बॉम्बे पुलिस ऐक्ट की धारा 110, 112 और 117 जैसी धाराएं लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+