महाराष्ट्र में पहली बार लोकसभा चुनाव में 1.19 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

Mumbai news, मुंबई। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 18 से 19 साल के 1.19 करोड़ से अधिक मतदाता महाराष्ट्र में पहली बार लोकसभा चुनाव में वोट डालेंगे। राज्य की 48 सीटों पर लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल, 18, 23 और 29 अप्रैल को चार चरणों में होंगे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य के कुल 8,73,29,910 मतदाताओं में से 1,19,95,027 मतदाता 18 से 19 वर्ष के आयु वर्ग में पहली बार वोट डालेंगे।

more than 1.19 crore voters in maharashtra will cast their vote for the first time in lok sabha elections 2019

कुल मतदाताओं में 4,47,01,877 पुरुष, 4,16,25,950 महिलाएं और तीसरे लिंग में 2,083 मतदाताओं का समावेश है। चुनाव अधिकारी अनुसार उन्हें कुछ महीने पहले मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद ऑनलाइन 12,31,027 आवेदन मिले थे। इनमें से 7,17,427 नाम अब मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा, 55.75 लाख आवेदन ऑफलाइन प्राप्त हुए, जिनमें से 43.51 लाख पंजीकरण के लिए स्वीकार किए गए।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा और उसके सहयोगी शिवसेना ने क्रमश 25 और 23 सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति जतायी है। विपक्षी कांग्रेस 26 सीटों पर लड़ेगी, जबकि उसकी सहयोगी एनसीपी 22 सीटों पर लड़ेगी। विपक्षी दलों ने अपने कुछ उम्मीदवारों के नामों की घोषण की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+