प्रवीण दारेकरः मनसे अकेले ही लड़ेगी महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव

इतनी सीटों पर चुनाव
आपको बता दें कि महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने साफ कर दिया है कि करीब दो महीने बाद होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वह अकेले ही लड़ेगी। एमएनएस के नेता प्रवीण दारेकर ने बताया कि पार्टी की ओर से 288 सीटों पर चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी। एमएनसएस के नेता अपनी जीत को लेकर भी पहले ही पूर्वानुमान लगा रहे हैं। इसके अलावा एमएनएस ने यह भी बता दिया है कि वह महाराष्ट्र में किसी से गठबंधन नहीं करेगी।
विकास का प्रिंट तैयार
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के विधायक प्रवीण दारेकर ने चंद्रपुर में संवादाता सम्मेलन में कहा है कि राज ठाकरे महाराष्ट्र विकास के लिए एक ब्लू प्रिंट तैयार कर रहे हैं। जिसके आधार पर जनादेश पाने का दावा किया जाएगा।
चंद्रपुर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मनसे के वरिष्ठ नेता और पार्टी विधायक प्रवीण दारेकर ने कहा, 'राज ठाकरे महाराष्ट्र के विकास के लिए तैयार किए जा रहे ब्लू प्रिंट के आधार पर लोगों का जनादेश पाने का दावा करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications