मौलवी का फरमान, महिलायें निकाय चुनाव में हिस्सा ना लें
कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर नगर निगम चुनाव में मुस्लिम महिलाओं के भाग लेने पर मुस्लिम मौलवियों ने रोक लगा दी है। मौलवियों ने महिलाओं को इन चुनावों से दूर रहने का फरमान सुनाया है।

अब मदरसों में भी तिरंगा फहराना अनिवार्य
कोल्हापुर की मजलिस-ए-शूरा-उलामा-ए-शहर कमिटी में 40-50 स्थानीय मौलवी हैं जिन्होंने आदेश जारी करते हुए महिलाओं को चुनावों से दूर रहने को कहा है।
डेढ़ गुना तेज आबादी बढ़ रही है मुसलमानों की
मौलवियों का कहना है कि चुनाव लड़ना महिलाओं के लिए धर्म के खिलाफ है। वहीं मौलवियों के इस आदेश का शीर्ष स्थानीय निकाय हिलाल कमिटी ने घोर निंदा करते हुए कह कि यह भारतीय संविधान के खिलाफ है।
आपको बता दें कि फिलहाल इन चुनावों में 20 मुस्लिम महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। जबकि पूरे माहारष्ट्र की बात करें तो मुस्लिम समुदाय की 200 से ज्यादा महिला पार्षद हैं।












Click it and Unblock the Notifications