फेसबुक पर हुई दोस्ती, कॉफी पर बुलाया और लड़की की डायमंड रिंग ले उड़ा लड़का

फेसबुक पर दोस्ती डिनर पर बुलाया और लड़की की डायमंड रिंग ले उड़ा लड़का

मुंबई। सोशल मीडिया या फिर मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर किसी से पहचान के बाद अगर आप मिलने जा रहे हैं तो जरा संभल कर रहिएगा। मुंबई में इंटरनेट पर जान-पहचान के बाद पहली बार डेट पर पहुंची लड़की को लड़के ने बड़ा झटका दे दिया, जब बातों-बातों में वो लड़की की हीरे की अंगूठी लेकर बड़ी सफाई से रफूचक्कर हो गया।

Man runs away with woman diamond ring on first date in mumbai

एक साल की दोस्ती के बाद मिलने बुलाया

एक साल की दोस्ती के बाद मिलने बुलाया

मिड डे की खबर के मुताबिक, मुंबई के दादर की रहने वाली एक लड़की की शादी कराने वाली एक वेबसाइट पर आर्यन पटेल नाम के लड़के से हुई। इसके बाद फेसबुक के जरिए दोनों में बात होने लगी। करीब एक साल तक बातचीत के बाद मिलने का फैसला किया। दोनों ने कार्टर रोड पर एक कॉफी शॉप में मिलने का प्लान बनाया। मंगलवार को दोनों कॉफी शॉप में पहुंच गए।

इस तरह से उड़ाई अंगूठी

इस तरह से उड़ाई अंगूठी

मंगलवार शाम को दोनों कॉफी शॉप पहुंचे और बैठकर बाते करने लगे। दोनों कॉफी भी पीते रहे, इसी दौरान लड़के ने लड़की अंगूठी में चमक रही हीरे की अंगूठी देखी तो कहा कि ये बेहद खूबसूरत है। फिर पूछा कि क्या वो उसे देख सकता है, लड़की ने कोई एतराज ना जताते हुए अंगूठी उसे दे दी, वो अंगूठी देखते हुए लड़की से बात करता रहा और उसकी तारीफ करता रहा। इसी बीच उसका फोन बजा और उसने कहा कि ये एक जरूरी कॉल है, वो फोन सुन के आता है।

आधे घंटे इंतजार कर लड़की पहुंची थाने

आधे घंटे इंतजार कर लड़की पहुंची थाने

इसके बाद लड़का टेबल से उठा और फोन सुनने के बहाने बाहर आ गया। इस दौरान वो अंगूठी भी ले आया। कुछ देर उसने बाहर खड़े होकर बात की फिर वहां से गायब हो गया। करीब आधे घंटे तक वो नहीं लौटा तो लड़की का माथा ठनका और उसने बाहर निकलकर देखा। जब उसने देखा कि लड़का गायब है तो वो समझ गई कि उसकी डायमंड रिंग चोरी हो चुकी है। इसके बाद वो पुलिस स्टेशन पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+