महाराष्ट्र की 2.76 करोड़ आबादी का टीकाकरण पूरा, किसी भी राज्य में सबसे अधिक
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि बुधवार शाम तक महाराष्ट्र के 9 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है, इसमें से 2.76 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज जी जा चुकी हैं।
मुंबई, 14 अक्टूबर। महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्य में अब तक 9 करोड़ लोगों को कोरोना की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है, जो कि देश में सर्वाधिक संख्या है। इसके अलावा राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिविटी रेट इस हफ्ते कम रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि बुधवार शाम तक महाराष्ट्र के 9 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है, इसमें से 2.76 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज जी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार टीकाकरण की गति को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा- 'एक अच्छी खबर: आज शाम 5.30 बजे तक महाराष्ट्र की 9 करोड़ से अधिक आबादी का टीकाकरण पूरा हो चुका है। आज की तारीख तक महाराष्ट्र के 2.76 करोड़ लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं, जो कि किसी भी राज्य से ज्यादा है।'

बुधवार को दी गई 676,223 डोज
महाराष्ट्र में बुधवार को वैक्सीन की 676,223 डोज दी गई, इसके साथ जनवरी से शुरु हुए टीकाकरण अभियान के तहत राज्य में अब तक कोरोना की 90,030,923 डोज दी जा चुकी हैं। वहीं राज्य की 27,612,674 आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं, जो कि किसी भी राज्य में सबसे अधिक है। इसके अलावा राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
यह भी पढ़ें: इस देश की 99 प्रतिशत आबादी का कोरोना वायरस टीकाकरण पूरा, दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा
सिंधुदुर्ग बढ़ा रहा सरकार की चिंता
राज्य के आठ जिलों का पॉजिटिविटी रेट राज्य के औसत पॉजिटिविटी रेट से अधिक है। राज्य का वर्तमान पॉजिटिविटी रेट 2.49% है, जबकि इन आठ जिलों में सिंधुदुर्ज का पॉजिटिविटी रेट सबसे अधिक है। सिंधुदुर्ग में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत है, जिसका मतलब है कि यहां कोरोना काबू में नहीं आ रहा है। हाई पॉजिटिविटी रेट वाले जिलों में सिंधुदुर्ग (6.93%), पुणे (3.69%), नासिक (3.40%), पालघर (3.20%), उस्मानाबाद (2.58%), अहमदनगर (2.46%), रत्नागिरी (2.34%) और सांगली (2.13%) शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications