मुंबईः सोनू सूद ने शेयर की दिल को छू लेने वाली कहानी, कहा- जब घर पहुंचकर उन्होंने फोन किया फिर...
मुंबई। अपने एक्टिंग से बॉलीवुड में अपना लोहा मनवा चुके फिल्म अभिनेता सोनू सूद अब ग्राउंड लेवल पर आकर लोगों गरीब, मजदूरों की मदद कर रहे हैं। लॉकडाउन में फंसे लोगों को उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं। ट्विटर के माध्यम से लोग उनसे संपर्क साध रहे हैं फिर वो और उनकी टीम मदद करने के लिए निकल जाती है। सोनू सूद ने अभी तक हजारों मजदूरों को घर पहुंचाया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें शुक्रिया करते नहीं थक रहे हैं। अब लोग उन्हें रियल हीरो के नाम से बुलाने लगे हैं। ऐसा ही एक किस्सा सोनू सूद ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए शेयर किया है।

सोनू सूद ने शेयर की कहानी
सोनू सूद ने बताया कि 'मैंने जिन लोगों को घर भेजा उनमें से एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया और उसका नाम मेरे नाम पर रखा है।' सोनू ये भी कहा था कि ये वाकया उनके दिल को छू गया था। इस बातचीत के मुताबिक सोनू ने बताया कि 'मैंने टीम के साथ मिलकर 12 मई को प्रवासी मजदूरों का एक ग्रुप मुंबई से दरभंगा के लिए रवाना किया था, जिसमें दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं। इनमें से एक को घर पहुंचते ही बच्चा हुआ। ये खुशखबरी उन्होंने मुझे फोन करके दी थी।'

सोनू सूद ने बताई महिला की कहानी
सोनू का कहना है, 'उनके परिजनों ने बताया कि बेटा हुआ है और उन्होंने अपने बेटे का नाम सोनू सूद रखा है। जब मैंने उनसे पूछा कि सूद कैसे... वो तो श्रीवास्तव हुआ ना? ये सुनकर महिला ने खुद बताया कि बच्चे का पूरा नाम सोनू सूद श्रीवास्तव रखा गया है।' सोनू ने बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें उस महिला का शुक्रिया कहने का ये तरीका बेहद स्पेशल लगा और उनके दिल को छू गया।

ट्विटर के जरिये लोगों की करते हैं मदद
सोनू ने अपने ट्विटर के जरिए कुछ प्रवासी मजदूरों के धन्यवाद का जवाब भी दिया है। सोनू द्वारा किए गए बस के इंतजाम के बाद उसमें सवार एक व्यक्ति ने उन्हें टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा था, 'सर हम लोग अच्छे से निकल चुके हैं, आप बेफिक्र रहिए, मैं आपको अपडेट करता रहूंगा, आपको प्यार भइया।' इस पर सोनू ने लिखा- 'विश यू अ हैप्पी जर्नी भाई, बोला था ना कल मां के हाथ का खाना खाओगे। बिहार पहुंच कर सबको सलाम कहना।'












Click it and Unblock the Notifications