मुंबईः पत्नी करती थी गैर मर्द से फोन पर बात तो पति ने की यह वारदात

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई शहर के मीरा रोड के गीता नगर में अवैध संबंध के शक के चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपित पति की पहचान नासिर रईज़ खान के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, खान (25) ने अपनी पत्नी शमीम को घटना स्थल से भागने से पहले मौत के घाट उतार दिया। आरोपित नासिर मोबाइल की दुकान चलाता था। खान ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध के शक के चलते उसका गला घोंट दिया।

पत्नी की हत्या कर दीवार पर लिखा कबूलनामा

पत्नी की हत्या कर दीवार पर लिखा कबूलनामा

वहीं आरोपित पति नासिर रईज खान ने किराये के कमरे के दीवार पर अपना कबूलनामा भी लिखा था। अपने कबूलनामे में, खान ने अपनी पत्नी के बारे में भी बताया। प्राथमिक जांच के दौरान, यह पता चला कि खान ने 2016 में शमीम से शादी की थी। दंपति अपनी बेटी के साथ शुरू में मुंबई आने से पहले उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के पैतृक गांव में रहे।

पत्नी को कई बार फोन पर बात करने से किया मना

पत्नी को कई बार फोन पर बात करने से किया मना

खान और शमीम दोनों अक्सर लड़ते थे क्योंकि खान ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी का दीपक ठाकुर नामक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, नया नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक कैलाश बर्वे ने कहा, "खान शमीम को ठाकुर से बात करने से रोकने के लिए चेतावनी देने लगा। लेकिन उसने ऐसा करना जारी रखा जिससे वह नाराज हो गया।"

बेटी के सामने ही घोंट दिया गला

बेटी के सामने ही घोंट दिया गला

अधिकारी ने आगे कहा कि खान अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट करता था। बरवे ने कहा, "लगभग 18 दिन पहले, उन्होंने समझौता किया, यूपी छोड़ दिया और मीरा रोड पर एक फ्लैट किराए पर लिया। लेकिन शमीम ठाकुर के संपर्क में रही।" 16 मार्च को दोनों के बीच झगड़ा हुआ इसके बाद आरोपित ने बेटी के सामने ही पत्नी का गला घोंट दिया। बाद में, उन्होंने अपनी बेटी को अपनी बहन के पास पहुंचा दिया। खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+