मुंबई में मकान का फर्श फोड़कर निकाले गए इतने सारे नोट, दीवारों में चिनवा रखी थीं चांदी की ईंटें

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक कारोबारी के यहां करोड़ों का कैश और चांदी मिली है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और सीजीएसटी के अधिकारियों ने छापा मारकर इस अकूत दौलत को खोजकर निकाला। कारोबारी ने दफ्तर की दीवारों में चांदी की ईंटें चिनवाई थीं, और करोड़ों रुपए के नोट फंर्श में छिपाए थे। इनकी सीजीएसटी को भनक लग गई, और फिर दस्ते ने तोड़-फोड़ कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

मुंबई: कारोबारी से बेहिसाब दौलत मिली

मुंबई: कारोबारी से बेहिसाब दौलत मिली

यह तस्वीर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितना ज्यादा धन पकड़ा गया होगा। अधिकारियों के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया कि, उक्त कारोबारी ने 9.78 करोड़ कैश और 19 किलो चांदी की ईंट छिपाकर रखी थीं। जिन्हें गिनने में अधिकारियों को छह घंटे लगे। छापे के बारे में बताया जा रहा है कि, महाराष्ट्र जीएसटी डिपार्टमेंट को मुंबई के झावेरी बाजार में रहने वाले सर्राफा कारोबारी चामुंडा के बारे में पता चला। वित्तीय वर्ष 2019-20 में उसका टर्नओवर 22.83 लाख रुपये था। और, अगले ही फाइनेंशियल ईयर (2020-21) में यह बढ़कर 652 करोड़ हो गया। जिसकी रफ्तार अगले वित्तीय वर्ष में बढ़कर 1764 करोड़ तक पहुंच गई।

गिनने में लग गए 6 घंटे

गिनने में लग गए 6 घंटे

अधिकारियों के मन में जब बात पक्की हो गई तो महाराष्ट्र जीएसटी टीम के कर्मचारियों समेत 16 अप्रैल को झावेरी बाजार स्थित कारोबारी के ठिकाने पर जा पहुंचे। जहां जांच-पड़ताल की गई तो दफ्तर की दीवारों में 9.78 करोड़ कैश और 19 किलो चांदी की ईंट (कीमत- करीब 13 लाख रुपये) मिली। वहीं, जब पूछताछ की गई तो ठिकाने के मालिक ने कोई जानकारी होने से साफ इनकार किया।

अदालत जा पहुंचा कारोबारी

अदालत जा पहुंचा कारोबारी

हिसाब न मिलने पर जीएसटी डिपार्टमेंट टीम ने दफ्तर को सील कर दिया और उसकी सूचना आयकर विभाग (इनकम टैक्स डिपार्टमेंट) के अधिकारियों को दी। तब 20 अप्रैल को आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे और कैश की काउंटिंग शुरू की। इतने सारे कैश को गिनने में 6 घंटे लग गए। उधर, गिरफ्तारी से बचने के लिए कारोबारी ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर कर दी। हालांकि, अभी कार्रवाई चल रही है। महाराष्ट्र जीएसटी टीम जांच भी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+