विधानसभा चुनावः वोटिंग के दिन तक जारी चुनाव प्रचार
मुंबई.चंडीगढ़। महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव पर फतह के लिए पिछले कई रोज से जारी चुनाव प्रचार का घमासान भले ही थम गया हो लेकिन वोटिंग के दिन तक भी चोरी-छिपे प्रचार होता रहा है। राजनीतिक पार्टियां मतदान वाले दिन तक लोगों को फोन करके यह कहती रहीं कि अपने परिवार के साथ आएं और वोट दें।

वनइंडिया के पास ऐसे दो नम्बर मौजूद हैं जिन नम्बरों से चुनाव में वोट डालने के लिए कहा गया। खास मतदान वाले दिन सुबह से ही लोगों को फोन किया जा रहा है। उन्हें परिवार के साथ आकर विशेष पार्टी उम्मीदवार या पार्टी के लिए मतदान करने के लिए कहा जा रहा है।
वनइंडिया के पास इन 1400858731, 1400858641- नम्बरों से फोन आया। जिन पर कहा परिवार के साथ और अन्य रिश्तेदारों के साथ वोट डालने के लिए कहा जा रहा है। दरअसल, यह कोई मशीन या रिकॉर्डिड आवाज नहीं थी बल्कि फोन प्रत्यक्ष तौर पर किया जा रहा है। कई लोग इन फोन कॉलों से परेशान भी हो गए हैं।
दोनो फोन कॉल पर भाजपा के समर्थन में वोट डालने के लिए कहा जा रहा है। कुछ सैकेंड तक बातचीत में कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र के समर्थन में भाजपा को वोट दीजिए।
क्या चुनाव आयोग करेगा कार्रवाई
अब सवाल सबसे बड़ा यह है कि क्या चुनाव आयोग कार्रवाई करेगा। क्योंकि मतदान से पहले सभी पार्टियों की ओर से किया जा रहा है किसी भी प्रकार का चुनाव प्रचार पर आचार संहिता के तहत रोक लगा दी गई थी। हैरत है कि फिर भी कानून और नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए फोन कॉल के जरिए प्रचार जारी है।












Click it and Unblock the Notifications