उद्धव ठाकरे: एनडीए से बाहर होना आसान नहीं
मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उन्होंने केंद्र में एनडीए से समर्थ वापस लेने का फैसला अभी फिलहान हीं हि किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम अगर एनडीए से बाहर आते हैं तो महाराष्ट्र के सभी 42 शिवसेना सांसदों को इस्तीफा देना पड़ेगा। क्योंकि एनडीए ने एनडीए के तहत चुना गया था।

उद्धव ने कहा कि राजग सरकार से अलग होने का निर्णय नहीं हुआ है। वैसे शिवसेना प्रमुख ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी फैसला अगर होगा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद होगा। प्रधानमंत्री के अमेरिकी दौरे से लौटते ही शिवसेना के अनंत गीते मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने शिवसेना पर तीखा वार करते हुए कहा था कि शिवसेना ने भाजपा से महाराष्ट्र में तो गठबंधन तोड़ दिया है लेकिन केंद्र में वह भाजपा से चिपकी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications