महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे को लेकर शिवसेना और बीजेपी में डील पक्की!
मुंबई। महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन पर अब भी सस्पेंस खत्म नहीं हुआ है। खबर है कि शिवसेना ने भाजपा के लिए फिर से 126 से 130 तक सीटों का ऑफर बैठक में पेश कर दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर विवाद को सुलझाने के लिए भाजपा-शिवसेना की आपात बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में अंतिम फॉर्मूले पर मुहर लग सकती है। बैठक में हुए विश्लेषण के आधार पर दोनो पार्टी गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला शाम तक कर सकती हैं।

इस बैठक से उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा-शिवसेना के बीच चल रहा है गठबंधन को लेकर विवाद अंतिम निर्णय पर ठहरेगा। इस बैठक मेें भाजपा के अालाकमान की ओर से भी शिवसेना पर दबाव बनाया जाएगा। संकेत हैं कि यह तय किया जा सकता है कि जो पार्टी अधिक सीटों पर विजय होगी उसी पार्टी से मुख्यमंत्री बनाया जाए।
वहीं राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा है कि भाजपा शिवसेना के बीच सीटों को लेकर झगड़ा नहीं है बल्कि मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर झगड़ा है।
आपको बता दें कि एक ओर शिवसेना 151 सीट से कम पर लड़ने को तैयार नहीं है तो बीजेपी 130 से कम पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं दिखती। भाजपा ने शिवसेना का 119 सीटों का ऑफर ठुकरा दिया है।
इस बीच खबर है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लगातार उद्धव को मनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन शिवसेना अपनी जिद्द पर अड़डी है। बैठक में शिवसेना के संजय राउत से बातचीत जारी है।












Click it and Unblock the Notifications